खेल की खबरें | सूपरस्टार बनने की राह पर हैं श्रेयस अय्यर : केकेआर कोच मैकुलम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने शुक्रवार को कहा कि उनके नये कप्तान श्रेयस अय्यर के भीतर टीम का ‘दशक का खिलाड़ी’ बनने के सारे गुण मौजूद हैं ।

मुंबई, 25 मार्च कोलकाता नाइट राइडर्स के कोच ब्रेंडन मैकुलम ने शुक्रवार को कहा कि उनके नये कप्तान श्रेयस अय्यर के भीतर टीम का ‘दशक का खिलाड़ी’ बनने के सारे गुण मौजूद हैं ।

दिल्ली को 2020 में आईपीएल फाइनल तक ले जाने वाले अय्यर को केकेआर ने 12 करोड़ 25 लाख रूपये में खरीदा । उन्हें दो बार की चैम्पियन टीम का कप्तान बनाया गया है ।

मैकुलम ने कहा ,‘‘वह केकेआर के दशक के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी बन सकते हैं । हमें कहीं से शुरूआत करनी है और वह कल है ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ दुनिया भर में उसका काफी सम्मान है और अभी उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन आना बाकी है । उसके भीतर खेल का सुपरस्टार बनने के गुण है और मुझे उसके साथ काम करने का बेताबी से इंतजार है ।’’

न्यूजीलैंड के इस पूर्व धुरंधर बल्लेबाज ने कहा कि वह काफी रोमांचित हैं कि अय्यर भी आक्रामक मानसिकता वाले खिलाड़ी हैं ।

उन्होंने कहा ,‘‘ हम दोनों की खेल को लेकर मानसिकता एक सी है । हम सभी मिलकर यह सफर तय करेंगे और सिर्फ नतीजे ही नहीं बल्कि निवेश पर फोकस होगा ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू