खेल की खबरें | तमिलनाडु के खिलाफ रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल के लिए श्रेयस अय्यर मुंबई की टीम में शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को तमिलनाडु के खिलाफ दो मार्च से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल के लिए मंगलवार को मुंबई की 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया।

मुंबई, 27 फरवरी मध्यक्रम के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को तमिलनाडु के खिलाफ दो मार्च से शुरू होने वाले रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल के लिए मंगलवार को मुंबई की 16 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया।

बीकेसी ग्राउंड में बड़ौदा के खिलाफ क्वार्टर फाइनल मैच ड्रॉ पर समाप्त होने के बाद मुंबई ने सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई किया जिसमें 41 बार के चैंपियन ने पहली पारी की बढ़त के आधार पर अंतिम चार में जगह बनाई।

बड़ी पारी खेलने के नाकाम रहने और फिर पीठ से संबंधित समस्या से जूझने के कारण 29 वर्षीय अय्यर को इंग्लैंड के खिलाफ आखिरी तीन टेस्ट मैच के लिए भारत की टीम में शामिल नहीं किया गया था।

इसके बाद अय्यर और ऑलराउंडर शिवम दुबे मुंबई के क्वार्टर फाइनल मैच में भी नहीं खेले।

अय्यर के महत्वपूर्ण रणजी मुकाबले से हटने के समय ही भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने घोषणा की कि खिलाड़ियों को अनिवार्य रूप से घरेलू मैच खेलने के लिए एक निर्देश जारी किया जाएगा।

मांसपेशियों में खिंचाव की समस्या से जूझ रहे दुबे की हालत में सुधार हो रहा है जबकि अय्यर पूरी तरह से ठीक हो गए हैं और तमिलनाडु के खिलाफ सेमीफाइनल के लिए उपलब्ध होंगे।

मुंबई की टीम इस प्रकार है:

अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर, पृथ्वी साव, भूपेन लालवानी, अमोघ भटकल, मुशीर खान, प्रसाद पवार, हार्दिक तमोरे, शार्दुल ठाकुर, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, आदित्य धूमल, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, रॉयस्टन डायस और धवल कुलकर्णी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Shubman Gill IPL Stats Against MI: आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, जानिए उनके आंकड़ों पर एक नजर

एस जयशंकर ने दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति ली जे-म्युंग का किया स्वागत, बोले- पीएम नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत से मजबूत होगी साझेदारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 255 रनों का टारगेट, प्रियांश आर्य और कूपर कोनोली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में जीत का सिलसिला जारी रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मुंबई इंडियंस से होगी टक्कर, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू