विदेश की खबरें | अमेरिकी मॉल में गोलीबारी, तीन घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. डेलावेयर राज्य पुलिस ने कहा कि पेंसिल्वेनिया के पास स्थित क्रिस्टीएना मॉल में हुई गोलीबारी के संदिग्ध को पकड़ा नहीं जा सका है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

डेलावेयर राज्य पुलिस ने कहा कि पेंसिल्वेनिया के पास स्थित क्रिस्टीएना मॉल में हुई गोलीबारी के संदिग्ध को पकड़ा नहीं जा सका है।

पुलिस ने ट्विटर पर कहा, “हम पुष्टि कर सकते हैं कि गोली लगने से तीन लोग जख्मी हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

पुलिस ने कहा, “क्रिस्टीएना मॉल और आसपास के इलाकों में फिलहाल सार्वजनिक सुरक्षा को लेकर चिंता की कोई बात नहीं है।”

पुलिस ने एक बयान में कहा कि मॉल शनिवार शाम को बंद रहेगा।

‘डब्ल्यूपीवीआई-टीवी’ ने खबर दी थी कि मॉल के ‘फूड कोर्ट’ (खान-पान क्षेत्र) में तीन लोगों को गोली मारी गई है।

खबर के मुताबिक, पुलिस ने लोगों से क्रिस्टीना मॉल नहीं आने के लिए कहा है, क्योंकि अधिकारी जांच में जुटे हैं, लेकिन अपने परिचित लोगों को तलाश रहे लोगों के लिए मॉल के उत्तरी द्वार पर एक डेस्क स्थापित की गई है।

अतिरिक्त विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं हो सका है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\