खेल की खबरें | निशानेबाज ऐश्वर्य तोमर का दबदबा, जीएनडी विश्वविद्यालय ने जीता टीम स्वर्ण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. गुरु नानक देव विश्वविद्यालय (जीएनडी) के ओलंपियन निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने बुधवार को यहां चौथे खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों में दबदबा बनाते हुए पुरुष 10 मीटर एयर राइफल स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

गुवाहाटी, 21 फरवरी गुरु नानक देव विश्वविद्यालय (जीएनडी) के ओलंपियन निशानेबाज ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर ने बुधवार को यहां चौथे खेलो इंडिया विश्वविद्यालय खेलों में दबदबा बनाते हुए पुरुष 10 मीटर एयर राइफल स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

तोमर ने दूसरे स्थान से फाइनल के लिए क्वालीफाई किया और 252 अंक जुटाकर उमामहेश मादिनेनी को 2.1 अंक से हराकर पहला स्थान हासिल किया।

शिवाजी विश्वविद्यालय के सुमेध ससाने ने 228.8 अंक से कांस्य पदक जीता।

23 वर्षीय तोमर ने विदित जैन और मनप्रीत सिंह बसरा के साथ मिलकर 1871.7 अंक से गुरु नानक देव विश्वविद्यालय को टीम स्वर्ण पदक दिलाने में मदद की। इससे विश्विविद्यालय की टीम 10वें स्थान पर पहुंच गयी है।

जैन विश्वविद्यालय महिला बास्केटबॉल टीम के मद्रास विश्वविद्यालय को 68-58 के अंतर से हराकर स्वर्ण पदक जीतने से तालिका में शीर्ष पर कायम है।

तैराकों ने जैन विश्वविद्यालय को दो और पीले पदक दिलाये जिससे उसके सात स्वर्ण, चार रजत और चार कांस्य पदक हो गये हैं।

चंडीगढ़ विश्वविद्यालय चार स्वर्ण, छह रजत और आठ कांस्य पदक से दूसरे स्थान पर है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now