जरुरी जानकारी | दूसरी तिमाही की कमाई के बाद शोभा के शेयर करीब 11 फीसदी बढ़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. रियल्टी कंपनी शोभा के शेयरों में मंगलवार को लगभग 11 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई। कंपनी ने सितंबर में समाप्त तिमाही में अपने समेकित शुद्ध लाभ में लगभग तीन गुना उछाल दर्ज किया है, जिसके बाद उसके शेयरों में तेजी आई है।

नयी दिल्ली, नौ नवंबर रियल्टी कंपनी शोभा के शेयरों में मंगलवार को लगभग 11 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई। कंपनी ने सितंबर में समाप्त तिमाही में अपने समेकित शुद्ध लाभ में लगभग तीन गुना उछाल दर्ज किया है, जिसके बाद उसके शेयरों में तेजी आई है।

बीएसई पर कंपनी का शेयर 10.36 फीसदी चढ़कर 52 सप्ताह के उच्च स्तर 976.70 रुपये पर पहुंच गया।

एनएसई पर, यह 10.70 प्रतिशत बढ़कर 52 सप्ताह के उच्च स्तर 980 रुपये पर पहुंच गया।

रियल्टी कंपनी ने सोमवार को बताया कि सितंबर में समाप्त तिमाही में उसका समेकित शुद्ध लाभ लगभग तीन गुना बढ़कर 48.3 करोड़ रुपये हो गया।

कंपनी ने ऋण-पत्र के माध्यम से 140 करोड़ रुपये जुटाने की योजना की घोषणा की।

पिछले साल की इसी अवधि में कंपनी का शुद्ध लाभ 16.2 करोड़ रुपये था।

शोभा ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल आय भी बढ़कर 832.3 करोड़ रुपये हो गई, जो एक साल पहले इसी अवधि में 545.9 करोड़ रुपये थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\