देश की खबरें | शिवसेना (यूबीटी) और राकांपा (एसपी) ने ‘संविधान हत्या दिवस’ को लेकर भाजपा पर कटाक्ष किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (यूबीटी) और राकांपा (शरदचंद्र पवार) ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाने के फैसले की शनिवार को आलोचना की। 25 जून 1975 को आपातकाल की घोषणा की गई थी।

मुंबई, 13 जुलाई शिवसेना (यूबीटी) और राकांपा (शरदचंद्र पवार) ने भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाने के फैसले की शनिवार को आलोचना की। 25 जून 1975 को आपातकाल की घोषणा की गई थी।

शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि 50 साल पहले आपातकाल लागू हुआ था, लेकिन भाजपा भविष्य पर ध्यान देने के बजाय अतीत को ही देखती रहती है।

राकांपा (एसपी) ने कहा कि अगर भाजपा ने लोकसभा चुनाव में 400 सीटें जीती होतीं, तो वह ‘संविधान बदली दिवस’ की घोषणा करती।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को कहा कि यह दिन उन लोगों के ‘‘व्यापक योगदान’’ को याद करने के लिए मनाया जाएगा, जिन्होंने उस अवधि की अमानवीय तकलीफों को सहन किया।

राउत ने ‘पीटीआई वीडियो’ से बात करते हुए कहा कि आपातकाल को 50 साल बीत गए हैं, लेकिन भाजपा अभी भी अतीत की ओर देख रही है, जबकि उसे भविष्य पर ध्यान देना चाहिए।

उन्होंने दावा किया कि आज स्थिति ऐसी है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का कार्यकाल आपातकाल जैसा है।

राउत ने आरोप लगाया, ‘‘किसी को भी उठाकर जेल में डाल दिया जाता है। अदालतों पर दबाव है, आप (सरकार) केंद्रीय एजेंसियों का इस्तेमाल कर रहे हैं, आप अपने विरोधियों को जेल में डाल रहे हैं, भ्रष्टाचार और अराजकता बढ़ रही है। चीन ने घुसपैठ की है। उस समय भी यही स्थिति थी। इंदिरा जी ने बहुत खतरनाक स्थिति में काम किया।’’

भाजपा पर हमला करते हुए शरद पवार नीत राकांपा (एस) के प्रवक्ता क्लाइड क्रैस्टो ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘यदि वे (लोकसभा चुनाव में) 400 सीट पार कर जाते, तो संभवतः उन्होंने ‘संविधान बदली दिवस’ घोषित कर दिया होता। क्योंकि वे अपनी योजनाओं में विफल रहे, वे अब ‘संविधान हत्या दिवस’ घोषित कर रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\