देश की खबरें | शिवसेना (उबाठा) ने कृषि मुद्दों और अधूरे वादों को लेकर ट्रैक्टर मार्च निकाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विपक्षी शिवसेना (यूबीटी) ने बुधवार को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में ट्रैक्टर रैली निकाल कर फसल ऋण माफी सहित किसानों से किए गए वादों को पूरा करने में महायुति सरकार की "विफलता" को उजागर किया।

छत्रपति संभाजीनगर, 11 जून विपक्षी शिवसेना (यूबीटी) ने बुधवार को महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर में ट्रैक्टर रैली निकाल कर फसल ऋण माफी सहित किसानों से किए गए वादों को पूरा करने में महायुति सरकार की "विफलता" को उजागर किया।

यह रैली 'क्या हुआ तेरा वादा' अभियान के बैनर तले आयोजित की गई थी, जो भाजपा नीत शासन के तहत अधूरे वादों को उजागर करने के लिए एक सप्ताह तक चलने वाली मुहिम है।

विधान परिषद में विपक्ष के नेता अंबादास दानवे के नेतृत्व में यह मार्च क्रांति चौक से शुरू हुआ और मध्य महाराष्ट्र के शहर के दिल्ली गेट क्षेत्र में संभागीय आयुक्त कार्यालय पर समाप्त हुआ।

दानवे ने रैली के दौरान पत्रकारों से कहा, "बुधवार को तहसीलवार ट्रैक्टर रैलियां आयोजित की गईं। हम सरकार से विधानसभा चुनावों के दौरान किसानों से किए गए वादों को पूरा करने में विफल रहने के लिए सवाल पूछ रहे हैं कि 'क्या हुआ तेरा वादा’।"

शिवसेना (उबाठा) विधायक ने बताया कि इन वादों में कृषि ऋण माफी और व्यापक फसल बीमा योजना शामिल है।

दानवे ने कहा कि वादे करने के बाद मंत्री भ्रामक और टालमटोल वाले बयान देते हैं। इसका मतलब है कि वे अपने वादे भूल गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BIPL Season 5 Auction: भोजपुरी क्रिकेट के महाकुंभ का आगाज जल्द, ऑक्शन में पहुंचे सुपरस्टार मनोज तिवारी और निरहुआ

India vs Namibia, T20 World Cup 2026 18th Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में नामीबिया को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Scorecard: मुंबई में वेस्ट इंडीज ने इंग्लैंड के सामने रखा 197 रनों का टारगेट, शेरफेन रदरफोर्ड ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs West Indies, T20 World Cup 2026 15th Match Pitch Report And Weather Update: इंग्लैंड बनाम वेस्ट इंडीज के बीच रोमांचक मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

\