देश की खबरें | शिवसेना राज्यसभा सदस्य चतुर्वेदी ने प्रदर्शन कर रहे पहलवानों का किया समर्थन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (यूबीटी) की राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी ने नयी दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से सोमवार को मुलाकात की और उनका समर्थन किया।

मुंबई, आठ मई शिवसेना (यूबीटी) की राज्यसभा सदस्य प्रियंका चतुर्वेदी ने नयी दिल्ली में जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे पहलवानों से सोमवार को मुलाकात की और उनका समर्थन किया।

चतुर्वेदी ने कहा कि यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को न्याय मिलना चाहिए।

उन्होंने ट्वीट में कहा, ‘‘हमारी महिला पहलवानों के साथ एकजुटता में। न्याय मिलना चाहिए, भारत सरकार को आरोपियों को बचाना बंद करना चाहिए।’’

पहलवान उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से भाजपा सांसद सिंह के खिलाफ सात महिला पहलवानों के कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में कार्रवाई की मांग को लेकर जंतर-मंतर पर धरना दे रहे हैं, जिनमें से एक नाबालिग है।

दिल्ली पुलिस ने 28 अप्रैल को डब्ल्यूएफआई प्रमुख के खिलाफ आरोपों के सिलसिले में दो प्राथमिकी दर्ज कीं। हालांकि सिंह ने आरोपों से इनकार किया है।

इस बीच, पश्चिमी महाराष्ट्र के सांगली जिले में स्थानीय पहलवानों ने प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता व्यक्त करते हुए सिंह का पुतला फूंका।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\