देश की खबरें | शिवसेना के मंत्री ने अवैध संपत्ति रखने के भाजपा के आरोप को खारिज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विपक्षी भाजपा ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता अनिल परब पर मुंबई में अवैध संपत्ति रखने का आरोप लगाया जिसे मंत्री ने खारिज कर दिया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 11 सितंबर विपक्षी भाजपा ने शुक्रवार को महाराष्ट्र के मंत्री और शिवसेना नेता अनिल परब पर मुंबई में अवैध संपत्ति रखने का आरोप लगाया जिसे मंत्री ने खारिज कर दिया।

भाजपा नेता और पूर्व सांसद किरीट सोमैया ने पिछले साल 27 जून को दावा किया था कि महाराष्ट्र आवास और क्षेत्र विकास प्राधिकरण (म्हाडा) ने परब द्वारा बांद्रा के गांधीनगर इलाके में किये गये अवैध निर्माण को गिराने के लिए नोटिस जारी किया था।

यह भी पढ़े | Monsoon 2020 Update: पुणे में भारी बारिश, मौसम विभाग के अनुसार अगले 6 दिनों तक हल्की बारिश के साथ बादल छाए रहने की संभावना.

उन्होंने कहा, ‘‘म्हाडा ने परब से नोटिस मिलने के 10 दिन के अंदर अवैध निर्माण हटाने को कहा था। उसने यह भी कहा कि अगर ऐसा नहीं किया गया तो वह इमारत को गिरा देगा।’’

सोमैया ने म्हाडा से जानना चाहा कि इस मामले में पिछले एक साल में क्या कार्रवाई की गयी है।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: CM शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व सीएम पर साधा निशाना, कहा- मेरी बेटियों की शादी के पैसे खा गया कमलनाथ.

हालांकि परब ने आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि इसके पीछे राजनीतिक सोच है।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘यह राजनीतिक बदले की भावना से किया गया है। मुझे नहीं पता कि म्हाडा ने मेरे पास कोई संपत्ति नहीं होने के बावजूद आदेश जारी क्यों किया।’’

जब परब से अभिनेत्री कंगना रनौत के बांद्रा स्थित बंगले में कथित अवैध निर्माण को गिराने के खिलाफ केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की शुक्रवार को राज्यपाल बी एस कोश्यारी से मुलाकात के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘‘आठवले को बताना चाहिए कि क्या वह अवैध निर्माण से केवल इसलिए सहमत हैं क्योंकि वह कंगना रनौत से जुड़ा है।’’

परब ने कहा, ‘‘यदि उनके (कंगना के) खिलाफ मादक पदार्थ सेवन के आरोप हैं तो क्या उनकी जांच नहीं होनी चाहिए?’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\