Maharashtra: शिवसेना ने 'पार्टी-विरोधी' गतिविधियों के आरोप में पूर्व मंत्री विजय शिवतरे को निष्कासित किया
उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने ''पार्टी-विरोधी गतिविधियों'' के आरोप में पूर्व मंत्री विजय शिवतरे को निष्कासित कर दिया. पुणे जिले की पुरंदर सीट से विधायक शिवतरे के निष्कासन की घोषणा शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में की गई
मुंबई: उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना (Shivsena) ने ''पार्टी-विरोधी गतिविधियों'' के आरोप में पूर्व मंत्री विजय शिवतरे (Vijay Shivtare) को निष्कासित कर दिया. पुणे जिले की पुरंदर सीट से विधायक शिवतरे के निष्कासन की घोषणा शिवसेना के मुखपत्र 'सामना' में की गई. शिवतरे ने पार्टी से निष्कासन के बाद पुणे में पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाला धड़ा ''असली'' शिवसेना है.
साल 2014 से 2019 के बीच देवेन्द्र फडणवीस के नेतृत्व वाली सरकार में मंत्री रहे शिवतरे ने कहा, '' 2019 में कांग्रेस से हाथ मिलाने के फैसले से शिवसेना में कोई भी खुश नहीं था. बालासाहेब ठाकरे के हिंदुत्व पर कायम पार्टी ही असली शिवसेना है. उन्होंने कहा कि बालासाहेब ठाकरे ने कहा था कि कांग्रेस के साथ जाने के बजाय वह शिवसेना को खत्म कर देना ज्यादा पसंद करेंगे. यह भी पढ़े: Maharashtra: शिंदे गुट ने शिवसेना के 16 विधायकों को निलंबित करने की दी याचिका, स्पीकर जारी करेंगे नोटिस
शिवतरे ने कहा कि वह शिवसेना के प्रमुख उद्धव ठाकरे का बहुत सम्मान करते हैं, लेकिन कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर शिवसेना में व्याप्त असंतोष को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 16, 2022 05:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

