देश की खबरें | अरब सागर के कुछ खास हिस्सों को लेकर वाणिज्यिक जहाजों को नौवहन अलर्ट जारी किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत के समुद्री प्राधिकारियों ने अरब सागर में भारतीय नौसेना के अभ्यास के मद्देनजर वाणिज्यिक जहाजों को सावधानी बरतने के लिए नौवहन अलर्ट जारी किया है। इस विषय से परिचित लोगों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, तीन मई भारत के समुद्री प्राधिकारियों ने अरब सागर में भारतीय नौसेना के अभ्यास के मद्देनजर वाणिज्यिक जहाजों को सावधानी बरतने के लिए नौवहन अलर्ट जारी किया है। इस विषय से परिचित लोगों ने यह जानकारी दी।

नौवहन अलर्ट ऐसे समय में जारी किया गया है, जब भारत और पाकिस्तान के बीच पहलगाम आतंकवादी हमले को लेकर तनाव बढ़ गया है।

बताया जा रहा है कि नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के त्रिपाठी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की। समझा जाता है कि उन्होंने समुद्री क्षेत्र की स्थिति के बारे में उन्हें जानकारी दी।

बैठक के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

संबंधित विषय से परिचित लोगों ने बताया कि भारतीय नौसेना के अंतर्गत संचालित ‘नेशनल हाइड्रोग्राफिक ऑफिस’ ने नौवहन अलर्ट जारी किया है।

इन लोगों ने बताया कि सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए वाणिज्यिक जहाजों को अरब सागर के कुछ हिस्सों से दूर रहने की सलाह दी गई है।

भारत और पाकिस्तान की नौसेनाएं हाई अलर्ट पर हैं, क्योंकि भारत 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के तार सीमा पार से जुड़े होने के मद्देनजर पाकिस्तान के खिलाफ जवाबी कार्रवाई पर विचार कर रहा है। इस हमले में 26 लोग मारे गए थे, जिनमें अधिकतर पर्यटक थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\