देश की खबरें | शिंदे को प्रमुख आपदा प्रबंधन निकाय में नहीं किया गया शामिल, महायुति में दरार की चर्चा तेज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) में शामिल नहीं किए जाने से राजनीतिक हलकों में हलचल है और सत्तारूढ़ गठबंधन ‘महायुति’ में दरार की अटकलें तेज हो गई हैं।

मुंबई, 10 फरवरी महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एसडीएमए) में शामिल नहीं किए जाने से राजनीतिक हलकों में हलचल है और सत्तारूढ़ गठबंधन ‘महायुति’ में दरार की अटकलें तेज हो गई हैं।

वर्ष 2005 में मुंबई में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद गठित आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आपातकालीन कदमों के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

हाल में जारी एक आदेश के अनुसार, महाराष्ट्र सरकार ने एसडीएमए का पुनर्गठन किया है। इसके अध्यक्ष महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हैं और राज्य की मुख्य सचिव सुजाता सौनिक इसकी मुख्य कार्याधिकारी हैं। उपमुख्यमंत्री एवं राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के नेता अजित पवार को भी एसडीएमए में शामिल किया गया है।

हालांकि, शहरी विकास विभाग के प्रमुख पूर्व मुख्यमंत्री शिंदे को नौ सदस्यीय निकाय में शामिल नहीं किया गया है।

शहरी विकास विभाग आपदा मोचन प्रयासों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसके अधिकारियों और बुनियादी ढांचे की राहत एवं पुनर्वास कार्य के समन्वय में महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

इसके बावजूद, शिंदे को प्रमुख प्राधिकरण में जगह नहीं दी गई है जिससे महायुति सरकार में दरार की अटकलों को बल मिला है। महायुति में भाजपा, शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना और अजित पवार की राकांपा शामिल हैं।

राजनीतिक पर्यवेक्षक इसे फडणवीस और शिंदे के बीच सत्ता संघर्ष की अटकलों के बीच एक और टकराव के तौर पर देख रहे हैं।

इस संबंध में एक राजनीतिक विश्लेषक ने सोमवार को ‘पीटीआई-’ से कहा, ‘‘शिंदे को राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण से बाहर रखा जाना दोनों नेताओं (शिंदे और फडणवीस) के बीच बढ़ती असहजता का संकेत हो सकता है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू