देश की खबरें | शिंदे गुट के विधायक ने कहा, राउत को अपने घर पर मिली नकदी का स्रोत ईडी को बताना चाहिए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना के एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाले गुट के विधायक दीपक केसकर ने सोमवार को कहा कि राज्यसभा सदस्य संजय राउत को उनके घर पर मिले 11 लाख रुपये के स्रोत के बारे में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को बताना चाहिए।

मुंबई, एक अगस्त शिवसेना के एकनाथ शिंदे की अगुवाई वाले गुट के विधायक दीपक केसकर ने सोमवार को कहा कि राज्यसभा सदस्य संजय राउत को उनके घर पर मिले 11 लाख रुपये के स्रोत के बारे में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को बताना चाहिए।

राउत को सोमवार देर रात ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। इससे पहले, केंद्रीय एजेंसी ने उनके आवास की तलाशी ली थी। राउत से पहले उनके घर पर और फिर ईडी के दक्षिण मुंबई स्थित दफ्तर में पूछताछ की गई थी। यह एक चॉल के पुनर्विकास में कथित घोटाले से संबधित मामला है।

केसकर ने कहा, “उन्हें ईडी को जवाब देना है। हर कोई घर पर उचित मात्रा में नकदी रखता है। हमने देखा है कि जब आप यात्रा करते हैं तो आप दो लाख रुपये तक नकद ले जा सकते हैं। यदि राशि इस सीमा से अधिक है तो यह बताना होगा कि किस बैंक से राशि निकाली गई थी।”

एक लिफाफे पर '10 लाख रुपये' और 'एकनाथ शिंदे-अयोध्या' लिखे होने के बाबत पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा, “एक संभावना यह भी हो सकती है कि एकनाथ शिंदे के खिलाफ वह जो कुछ भी करना चाहते थे, उसके लिए उन्हें अयोध्या जाना पड़ता। उन्होंने इस उद्देश्य के लिए यह राशि रखी होगी।”

गौरतलब है कि राउत और शिंदे के अलावा शिवसेना के कई अन्य विधायक जून में युवा सेना प्रमुख और तत्कालीन पर्यटन मंत्री आदित्य ठाकरे के साथ अयोध्या गए थे।

मुख्यमंत्री की अगुवाई वाले गुट के प्रवक्ता केसकर ने कहा, “उन्हें नकदी का स्रोत बताना होगा। एकनाथ शिंदे का उस पैसे से कोई लेना-देना नहीं है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\