देश की खबरें | शिंदे ने आज रात दिल्ली रवाना होने का कार्यक्रम रद्द किया: अधिकारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार रात को दिल्ली रवाना होने के अपने कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मुंबई,27 जुलाई महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने बुधवार रात को दिल्ली रवाना होने के अपने कार्यक्रम को रद्द कर दिया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) ने शिंदे के दौरे के अचानक रद्द होने का कोई कारण नहीं बताया है।
शिंदे के दिल्ली दौरे की घोषणा मंत्रिमंडल विस्तार के कयासों के बीच की गई थी। शिंदे राज्य कैबिनेट के आसन्न विस्तार की चर्चाओं के बीच बुधवार रात दिल्ली रवाना होने वाले थे। शिंदे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार के सत्ता में आने के लगभग एक महीने बाद भी राज्य में मंत्रिमंडल विस्तार नहीं हुआ है।
शिंदे के नेतृत्व में 30 जुलाई को महाराष्ट्र की नयी सरकार ने शपथ ली थी और मौजूदा समय में केवल शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ही राज्य मंत्रिमंडल के सदस्य हैं।
इससे पहले सीएमओ ने कहा था कि शिंदे शाम सात बजे एक उड़ान से दिल्ली रवाना होंगे। उसने कहा कि मुख्यमंत्री रात नौ बजे महारष्ट्र सदन पहुंचेंगे।
सीएमओ ने दिल्ली में उनके कार्यक्रम के बारे में जानकारी नहीं दी थी और न ही सह बताया था कि वह कब वापस लौटंगे।
उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के दफ्तर ने बताया था कि वह शिंदे के साथ दिल्ली नहीं जा रहे हैं।
शिंदे और फडणवीस ने 30 जून को क्रमश: मुख्यमंत्री एवं उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली थी। दोनों ने शपथ उद्धव ठाकरे के इस्तीफा देने के बाद ली थी क्योंकि शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना के 39 विधायकों की बगावत के बाद पूर्ववर्ती महा विकास आघाड़ी (एमवीए) सरकार अल्पमत में आ गई थी।
मुख्यमंत्री पद संभालने के बाद शिंदे चार बार दिल्ली का दौरा कर चुके हैं।
फडणवीस ने पहले कहा था कि नए मंत्रिपरिषद का गठन जल्द किया जाएगा।
वहीं, शिवसेना सांसद संजय राउत ने मंत्रिमंडल विस्तार में हो रही देरी को लेकर नयी सरकार पर तंज कसा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)