देश की खबरें | देहरादून में एसटीपीआई इन्क्यूबेशन सेंटर का शिलान्याय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को यहां एसटीपीआई इन्क्यूबेशन केन्द्र का शिलान्यास किया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देहरादून, 27 नवंबर केंद्रीय इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री रविशंकर प्रसाद और मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शुक्रवार को यहां एसटीपीआई इन्क्यूबेशन केन्द्र का शिलान्यास किया।

वर्चुअल माध्यम से शिलान्यास करने के बाद प्रसाद ने उत्तराखंड को आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं भारत की सभ्यतागत संस्कृति का केन्द्र बताया और कहा कि इन्क्यूबेशन का मतलब सृजन है जहां से वेदों की शुरूआत हुई थी। उन्होंने कहा कि केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगा एवं यमुना के उद्गम स्थल उत्तराखण्ड से आज टेक्नॉलाजी को इंक्यूबेट किया जा रहा है।

यह भी पढ़े | GDP में गिरावट के बावजूद उद्योगों ने जताया आश्चर्य, आंकड़ों को बताया अनुमान से बेहतर.

केंद्रीय मंत्री ने एसटीपीआई के अधिकारियों को इस इन्क्यूबेशन सेंटर को बेहतर एवं आधुनिक बनाने के निर्देश भी दिए ।

स्टार्टअप के क्षेत्र में उत्तराखंड में संभावनाओं को प्रबल बताते हुए उन्होंने कहा कि देहरादून एवं हल्द्वानी में बीपीओ बनाये गये हैं । उन्होंने बताया कि ‘चुनौती’ नाम की एक नई योजना चलाई जा रही है जिसका उद्देश्य छोटे शहरों के बच्चों में सृजनात्मकता का विकास करना है ।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के चलते मणिपुर में 31 दिसंबर तक शाम 6 बजे से सुबह 4 बजे तक रहेगा नाइट कर्फ्यू: 27 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

प्रसाद ने कहा कि देहरादून में एक रोबोटिक सेंटर बनाया जाए और इसमें उन्होंने राज्य सरकार को पूरा सहयोग देने की भी बात की । उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का एक ब्रांड अध्यात्म है तो दूसरा रोबोटिक बनना चाहिए। उत्तराखंड के लोगों में कार्य करने की क्षमता को असीमित बताते हुए प्रसाद ने कहा कि मुख्यमंत्री रावत की अगुवाई में उत्तराखण्ड राज्य तेजी से आगे बढ़ रहा है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री रावत ने देहरादून में जल्द ही एक रोबोटिक लैब की स्थापना करने की घोषणा की । उन्होंने कहा कि इसके लिए भूमि भी उपलब्ध है।

रावत ने उम्मीद जताई कि एसटीपीआई देहरादून इन्क्यूबेशन केन्द्र उत्तराखंड में निवेश को आकर्षित करने तथा उसे सूचना प्रोद्यौगिकी गंतव्य के रूप में स्थापित करने में मददगार होगा। रावत ने केंद्रीय मंत्री प्रसाद से काशीपुर में आरक्षित 100 एकड़ भूमि में इलेक्ट्रॉनिक एवं मैन्युफैक्चरिंग कलस्टर के लिए सहयोग देने एवं राज्य में भारत नेट फेज 2 का जल्द कार्य शुरू करवाने का अनुरोध किया।

इसी दौरान, मुख्यमंत्री रावत एवं केंद्रीय सूचना तकनीकी राज्यमंत्री संजय धोत्रे ने ई-वेस्ट स्टूडियो का उद्घाटन भी किया।

आईटीडीए के निदेशक श्री अमित कुमार सिन्हा ने ई-वेस्ट स्टूडियो के विषय में जानकारी देते हुए बताया कि यह स्टूडियो पूरी तरह से पुनर्चक्रित ई-कचरे से तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि इस स्टूडियो को बनाने के लिए एकत्रित ई-कचरे को पुनः उपयोग कर 25 कंप्यूटर तैयार किये गए और उन्हें जिले के 10 प्राथमिक विद्यालयों को भेंट किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी