देश की खबरें | शीना बोरा हत्याकांड: मेरे पिता निर्दोष हैं: पीटर मुखर्जी के बेटे ने अदालत से कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पूर्व मीडिया कारोबारी पीटर मुखर्जी के बेटे राहुल मुखर्जी ने शीना बोरा हत्या मामले की सुनवाई कर रही विशेष अदालत में बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें अब भी लगता है कि उनके पिता निर्दोष हैं।

मुंबई, 17 नवंबर पूर्व मीडिया कारोबारी पीटर मुखर्जी के बेटे राहुल मुखर्जी ने शीना बोरा हत्या मामले की सुनवाई कर रही विशेष अदालत में बृहस्पतिवार को कहा कि उन्हें अब भी लगता है कि उनके पिता निर्दोष हैं।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) मामलों के विशेष न्यायाधीश एस. पी. नाइक-निंबालकर के समक्ष मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी के वकील रंजीत सांगले उनसे जिरह कर रहे थे।

इस मामले में इंद्राणी के पूर्व पति पीटर मुखर्जी को भी गिरफ्तार किया गया था। इंद्राणी समेत सभी आरोपी जमानत पर बाहर हैं।

शीना (24) की उसकी मां ने 2012 में सह-आरोपी संजीव खन्ना और उसके चालक श्यामवर राय की मदद से कथित तौर पर हत्या कर दी थी। हत्या का खुलासा 2015 में हुआ था।

अधिवक्ता सांगले के एक सवाल का जवाब देते हुए राहुल ने कहा कि पीटर मुखर्जी की गिरफ्तारी के बाद भी उन्होंने लगातार मीडिया से कहा था कि ‘‘मेरे पिता निर्दोष हैं।’’

मामले के गवाह राहुल ने अदालत से कहा, ‘‘मैं अभी भी उसी रुख पर कायम हूं कि मेरे पिता निर्दोष हैं। मैं अब भी अपने पिता से प्यार करता हूं।’’

सीबीआई के अनुसार, इंद्राणी ने राहुल के साथ शीना के संबंधों को अस्वीकार कर दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\