देश की खबरें | शत्रुघ्न सिन्हा ने आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में जीत दर्ज की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल में आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में शनिवार को जीत दर्ज की।

आसनसोल (पश्चिम बंगाल), 16 अप्रैल अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल में आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में शनिवार को जीत दर्ज की।

तृणमूल कांग्रेस प्रत्याशी सिन्हा ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी की अग्निमित्रा पॉल को 3,03,209 मतों के भारी अंतर से हराया।

निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार, सिन्हा को 6,56,358 मत मिले, जबकि पॉल को 3,53,149 मत मिले। माकपा के पार्थ मुखर्जी को 90,412 मत मिले और कांग्रेस के प्रसेनजीत पुइतंडी को 15,035 मत मिले।

टीएमसी नेता ने कहा कि वह ‘‘इस जीत के लिए आसनसोल की जनता और पार्टी सुप्रीमो ममता बनर्जी के आभारी’’ हैं।

वहीं, पॉल ने कहा कि वह ‘‘जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करती हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हमें इस जनादेश को ध्यान में रखते हुए 2024 के संसदीय चुनाव के लिए तैयारी करनी होगी।’’

आसनसोल लोकसभा सीट से भाजपा सांसद बाबुल सुप्रियो अपना इस्तीफा देने के बाद गत सितंबर में टीएमसी में शामिल हो गए थे, जिसके बाद यहां उपचुनाव की आवश्यकता पड़ी। आसनसोल में 12 अप्रैल को मतदान हुआ था।

भाजपा ने 2019 में इस सीट पर जीत दर्ज की थी और तब सुप्रियो ने टीएमसी की मुनमुन सेन को 1.97 लाख मतों के अंतर से हराया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\