देश की खबरें | शारिब हाशमी और कुमुद मिश्रा भी सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म "मिशन मजनू" से जुड़े

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता शारिब हाशमी और कुमुद मिश्रा भी आगामी जासूसी थ्रिलर फिल्म " मिशन मजनू " से जुड़ गए हैं। निर्माताओं ने सोमवार को यह घोषणा की।

मुंबई , आठ फरवरी अभिनेता शारिब हाशमी और कुमुद मिश्रा भी आगामी जासूसी थ्रिलर फिल्म " मिशन मजनू " से जुड़ गए हैं। निर्माताओं ने सोमवार को यह घोषणा की।

1970 के दशक की कहानी वाली यह फिल्म वास्तविक घटनाओं से प्रेरित है , जो भारत के सबसे साहसिक मिशन की कहानी है , जिसे पाकिस्तान में अंजाम दिया गया था।

इस फिल्म के मुख्य किरदार में सिद्धार्थ मल्होत्रा हैं। दक्षिण भारत की स्टार अभिनेत्री रश्मिका मंदाना भी इस फिल्म में हैं , जो इस फिल्म के साथ बॉलीवुड में पदार्पण कर रही हैं।

" द फैमिली मैन " और " फिल्मिस्तान " में अपने शानदार काम के लिए जाने जाने वाले हाशमी ने कहा कि वह " मिशन मजनू " का हिस्सा बनकर " रोमांचित " हैं।

अभिनेता ने एक बयान में कहा , कि मेरे लिए यह बहुत ही खास फिल्म है जो देशभक्ति और वीरता पर आधारित है। मैं इस फिल्म के माध्यम से रॉ एजेंट के समर्पण और उनकी कड़ी मेहनत को समझ रहा हूं। मैं इसको लेकर काफी सम्मानित महसूस कर रहा हूं।

" अनुच्छेद 15", " जॉली एलएलबी " जैसी फिल्मों में काम करने वाले मिश्रा ने कहा कि वह इस " दिलचस्प कहानी " का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं। मिश्रा को आखिरी बार 2020 की फिल्म " थप्पड़ " में बड़े पर्दे पर देखा गया था।

फिल्म निर्माता रॉनी स्क्रूवाला , निर्माता अमर बुटाला और गरिमा मेहता के साथ इस जासूसी थ्रिलर का निर्माण कर रहे हैं।

परवेज शेख , असीम अरोरा और सुमित बथेजा द्वारा लिखित , " मिशन मजनू " के साथ शांतनु बाग्ची इसके निर्देशक हैं , जो पहली बार किसी फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।

" मिशन मजनू " की शूटिंग हाल ही में शुरू हुई है। फिल्म की अधिकांश शूटिंग लखनऊ और मुंबई में होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\