विदेश की खबरें | प्रधानमंत्री मोदी के साथ संबंधों को और मजबूत करने पर विचार साझा किए: प्रधानमंत्री देउबा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. नेपाल के नए प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने उन्हें बधाई देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोमवार को धन्यवाद किया और कहा कि उन्होंने अपने भारतीय समकक्ष के साथ फोन पर हुई मैत्रीपूर्ण वार्ता में दोनों पड़ोसी देशों के संबंध और मजबूत करने पर अपने विचार साझा किए।

काठमांडू, 19 जुलाई नेपाल के नए प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने उन्हें बधाई देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोमवार को धन्यवाद किया और कहा कि उन्होंने अपने भारतीय समकक्ष के साथ फोन पर हुई मैत्रीपूर्ण वार्ता में दोनों पड़ोसी देशों के संबंध और मजबूत करने पर अपने विचार साझा किए।

प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल की संसद के निचले सदन प्रतिनिधि सभा में विश्वास मत हासिल करने पर देउबा को रविवार रात को बधाई दी थी। मोदी ने सोमवार को अपने नेपाली समकक्ष से फोन पर बात की और इस बात पर जोर दिया कि दोनों नेता कोविड-19 वैश्विक महामारी के खिलाफ लड़ाई सहित अन्य मुद्दों पर सहयोग को बढ़ाने के लिए साथ मिलकर काम करेंगे।

देउबा ने ट्वीट किया, ‘‘मेरी आज दोपहर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ फोन पर मैत्रीपूर्ण बातचीत हुई। हमने द्विपक्षीय संबंध और मजबूत करने पर विचार साझा किए। प्रधानमंत्री मोदी ने नेपाल को कोविड-19 टीकों की जल्द आपूर्ति का भरोसा दिलाया। मुझे बधाई देने के लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं।’’

इससे पहले मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा से फोन पर बात की और उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कोविड-19 के खिलाफ लड़ाई सहित भारत और नेपाल के बीच विभिन्न विषयों पर सहयोग को और आगे बढ़ाने के लिए हम साथ मिलकर काम करेंगे।’’

75 वर्षीय देउबा ने बहाल की गई प्रतिनिधि सभा में आसानी से विश्वास मत जीत लिया। इसी के साथ कोविड-19 वैश्विक महामारी के बीच हिमालयी देश में आम चुनाव टल गए। नेपाली कांग्रेस के देउबा ने 275 सदस्यीय प्रतिनिधि सभा में 165 मत हासिल किए। उन्हें उच्चतम न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद रिकॉर्ड पांचवीं बार 12 जुलाई को संविधान के अनुच्छेद 76(5) के तहत प्रधानमंत्री बनाया गया था। देउबा को संसद का विश्वास हासिल करने के लिए कुल 136 मतों की आवश्यकता थी।

मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा को बधाई और सफल कार्यकाल के लिये शुभकामनाएं। मैं सभी क्षेत्रों में हमारी अनूठी साझेदारी और लोगों के बीच आपसी संपर्क बढ़ाने के लिए आपके साथ काम करने को उत्सुक हूं।’’

देउबा ने इस बधाई संदेश के लिए अपने भारतीय समकक्ष का धन्यवाद किया और दोनों पड़ोसी देशों के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत करने के लिए उनके साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई। उन्होंने रविवार देर रात ट्वीट किया, ‘‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बधाई संदेश देने के लिए आपका बहुत बहुत शुक्रिया।’’

इससे पहले देउबा ने जून 2017 में प्रधानमंत्री के रूप में पदभार ग्रहण करने के बाद अपनी पहली विदेश यात्रा में अगस्त 2017 में भारत का दौरा किया था और प्रधानमंत्री मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता की थी। इससे पहले देउबा 1996, 2004 और 2005 में प्रधानमंत्री के रूप में तीन बार भारत आए थे।

गौरतलब है कि नेपाल के तत्कालीन प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली के कार्यकाल में दोनों देशों के बीच रिश्ते में तब तनाव पैदा हो गया था, जब भारत ने आठ मई, 2020 में उत्तराखंड में लिपुलेख दर्रे और धारचूला को जोड़ने वाले 80 किलोमीटर लंबे मार्ग का उद्घाटन किया था और कुछ ही दिनों बाद नेपाल ने एक नया मानचित्र जारी कर लिपुलेख, कालापानी और लिंपियाधुरा को अपनी सीमा के अंदर दिखाया। भारत ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी थी और उसे ‘एक तरफा कृत्य’ करार दिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\