देश की खबरें | शार्दुल ठाकुर चोटिल मोहसिन खान की जगह लखनऊ की टीम में शामिल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नीलामी में नहीं बिकने वाले भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वापसी के लिए तैयार हैं और लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) ने उन्हें चोटिल मोहसिन खान के स्थान पर टीम में शामिल किया है।

नयी दिल्ली, 23 मार्च नीलामी में नहीं बिकने वाले भारतीय ऑलराउंडर शार्दुल ठाकुर इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वापसी के लिए तैयार हैं और लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) ने उन्हें चोटिल मोहसिन खान के स्थान पर टीम में शामिल किया है।

नए कप्तान ऋषभ पंत के नेतृत्व में एलएसजी सोमवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अपने अभियान की शुरुआत करेगी।

आईपीएल में बयान में कहा, ‘‘लखनऊ सुपर जाइंट्स (एलएसजी) ने बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहसिन खान की जगह शार्दुल ठाकुर को अपनी टीम में शामिल किया है। मोहसिन चोट के कारण टाटा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 18वें सत्र से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी ने ठाकुर को दो करोड रुपए के आधार मूल्य में अपनी टीम से जोड़ा है।’’

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, 33 वर्षीय ठाकुर अभी विशाखापत्तनम में लखनऊ की टीम के साथ हैं।

पांव की सर्जरी के बाद वापसी करने पर ठाकुर ने मुंबई की तरफ से रणजी ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने इस राष्ट्रीय टूर्नामेंट में नौ मैचों में 505 रन बनाए और 35 विकेट लिए। आईपीएल नीलामी में नहीं चुने जाने के बाद ठाकुर ने काउंटी क्रिकेट खेलने के लिए एसेक्स के साथ अनुबंध किया था।

हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि ‘‘ठाकुर ने पहले ही एसेक्स को बता दिया था कि अगर आईपीएल की कोई फ्रेंचाइजी अगर किसी चोटिल खिलाड़ी के स्थान पर उन्हें अपनी टीम में शामिल करती है तो वह यह प्रस्ताव स्वीकार कर लेंगे।’’

रिपोर्ट के अनुसार पिछले साल दिसंबर में विजय हजारे ट्रॉफी के दौरान मोहसिन के दाहिने घुटने में चोट लग गई थी। वह इसके बाद लखनऊ की टीम के शिविर में शामिल हो गए थे लेकिन अभी चोट से उबरने की प्रक्रिया से गुजर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी