देश की खबरें | शरद पवार 40 साल में पहली बार रायगढ़ किले गए, इसका श्रेय अजित पवार को जाता है: फडणवीस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विभाजन के बाद राजनीतिक मजबूरियों के कारण शरद पवार को ‘‘40 वर्षों में पहली बार’’ ऐतिहासिक रायगढ़ किले का दौरा करना पड़ा।

पुणे, 24 फरवरी महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने शनिवार को कहा कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विभाजन के बाद राजनीतिक मजबूरियों के कारण शरद पवार को ‘‘40 वर्षों में पहली बार’’ ऐतिहासिक रायगढ़ किले का दौरा करना पड़ा।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के नेता शरद पवार पर कटाक्ष करते हुए फडणवीस ने कहा कि राकांपा नेता एवं उपमुख्यमंत्री अजित पवार को अपने चाचा के रायगढ़ किले जाने का श्रेय दिया जाना चाहिए।

इससे पहले दिन में, शरद पवार ने निर्वाचन आयोग द्वारा राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) समूह को आवंटित चुनाव चिह्न-‘तुरहा (पारंपरिक तुरही) बजाते हुए आदमी’ का शनिवार को अनावरण किया।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता फडणवीस ने पुणे में पत्रकारों से कहा, ‘‘अजित दादा के (गत जुलाई में राज्य सरकार में शामिल होने) संबंधी रुख अपनाने के बाद, शरद पवार ने पिछले 40 वर्षों में पहली बार रायगढ़ किले का दौरा किया। इसका श्रेय अजित पवार को जाता है।’’

यह पूछे जाने पर कि क्या आगामी लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री नारायण राणे और राज्य विधानसभा के अध्यक्ष राहुल नार्वेकर के नाम को अंतिम रूप दे दिया गया है, फडणवीस ने इस संबंध में सीधा जवाब नहीं दिया।

उन्होंने कहा, ‘‘सिर्फ शुरुआती चर्चा के बाद ही उम्मीदवार तय नहीं किया जाता। हम महायुति (शिवसेना, भाजपा और राकांपा को मिलाकर) के उम्मीदवारों को अंतिम रूप देने से पहले कुछ बैठकें करेंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू