देश की खबरें | एटा में शनिदेव की प्रतिमा खंडित; ग्रामीणों में आक्रोश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एटा जिले के मिरहची क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने शनिदेव की प्रतिमा को खंडित कर दिया जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

एटा (उप्र), 23 मार्च एटा जिले के मिरहची क्षेत्र में अज्ञात लोगों ने शनिदेव की प्रतिमा को खंडित कर दिया जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घटना शनिवार शाम दतेई गांव की है जहां भगवान शनिदेव की प्रतिमा के सिर, हाथ और गदा को तोड़कर नुकसान पहुंचाया गया जिसके बाद गांव में आक्रोश फैल गया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।

घटना स्थल पर पहुंचे ग्राम प्रधान पंकज सिंह ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराकर दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की।

ग्रामीण गोविंद शर्मा ने बताया कि मूर्ति खंडित होने की खबर सुनते ही लोग मंदिर पर इकट्ठा हो गए और मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों से जल्द खुलासे की मांग की।

पुलिस ने ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय सिंह और थाना प्रभारी नीता माहेश्वरी ने व्यापक पुलिस बल के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी संजय सिंह ने कहा, ‘‘यह घटना बेहद गंभीर है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।’’

थाना प्रभारी नीता माहेश्वरी ने लोगों से शांति बनाए रखने का अनुरोध किया और कहा कि गांव में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

जिले में एक सप्ताह के भीतर यह दूसरी घटना है जब भगवान की प्रतिमाओं को खंडित किया गया है। इस घटना ने क्षेत्र में तनाव बढ़ा दिया है। पुलिस ने जल्द खुलासा करने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी