खेल की खबरें | शाकिब वेस्टइंडीज के खिलाफ श्रृंखला के लिए बांग्लादेश की शुरुआती टीम में

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला की शुरुआती टीम में शाकिब अल हसन को जगह दी है जिससे भ्रष्ट संपर्क की जानकारी नहीं देने के कारण प्रतिबंध के बाद इस स्टार आलराउंडर ने टीम में वापसी की है।

ढाका, चार जनवरी बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला की शुरुआती टीम में शाकिब अल हसन को जगह दी है जिससे भ्रष्ट संपर्क की जानकारी नहीं देने के कारण प्रतिबंध के बाद इस स्टार आलराउंडर ने टीम में वापसी की है।

इंडियन प्रीमियर लीग के दौरान कथित भारतीय सट्टेबाज के भ्रष्ट संपर्क की जानकारी देने में विफल रहने पर बायें हाथ के इस बल्लेबाज को दो साल के लिए प्रतिबंधित किया गया था जिसमें एक साल का निलंबित प्रतिबंध था।

शाकिब का यह प्रतिबंध पिछले साल 29 अक्टूबर को खत्म हुआ। इस प्रतिबंध से पहले वह बांग्लादेश के टेस्ट और टी20 कप्तान थे।

एकदिवसीय प्रारूप में देश के सबसे सफल गेंदबाज और पूर्व कप्तान मशरेफ मुर्तजा को 24 सदस्यीय एकदिवसीय टीम में शामिल नहीं किया गया है।

मुख्य चयनकर्ता मिनहाजुल अबेदिन के हवाले से ‘ईएसपीएन क्रिकइंफो’ ने कहा, ‘‘हम उसका (मुर्तजा) सम्मान करते हैं, उसने देश के लिए काफी कुछ किया है। मैंने उससे विस्तार से बातचीत की जिससे कि कोई गलतफहमी नहीं हो।’’

चुने गए खिलाड़ी अगले हफ्ते ट्रेनिंग शिविर में हिस्सा लेंगे और 14 तथा 16 जनवरी को दो अभ्यास मैच खेलेंगे।

वेस्टइंडीज के बांग्लादेश दौरे की शुरुआत 20 जनवरी को ढाका में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के साथ होगी जबकि अन्य दो वनडे 22 जनवरी (ढाका) और 25 जनवरी (चटगांव) को खेले जाएंगे।

पहला टेस्ट तीन से सात फरवरी तक चटगांव जबकि दूसरी टेस्ट 11 से 15 फरवरी तक ढाका में होगा।

शुरुआती टीमें इस प्रकार हैं:

एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय: तमीम इकबाल (कप्तान), मोमीनुल हक, तास्किन अहमद, खालिद अहमद, शाकिब अल हसन, हसन महमूद, नजमुल हुसैन शंटो, मुस्ताफिजुर रहमान, मुशफिकुर रहीम, मेहदी हसन मिराज, मोहम्मद मिथुन, ताइजुल इस्लाम, लिटन दास, नुरूल हसन, यासिर अली, शादमान इस्लाम, सैफ हसन, नईम हसन, अबू जायेद, इबादत हुसैन।

टेस्ट: मोमीनुल हक, तास्किन अहमद, तमीम इकबाल, खालिद अहमद, शाकिब अल हसन, हसन महमूद, नजमुल हुसैन शंटो, मुस्ताफिजुर रहमान, मुशफिकुर रहीम, मेहदी हसन मेराज, मोहम्मद मिथुन, ताइजुल इस्लाम, लिटन दास, नुरूल हसन, यासिर अली, शादमान इस्लाम, सैफ हसन, नईम हसन, अबू जायेद, इबादत हुसैन।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स को 23 रनों से रौंदा, भुवनेश्वर कुमार ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी