खेल की खबरें | ‘‘अवैध गेंदबाजी एक्शन’’ के लिए ईसीबी की प्रतियोगिताओं में गेंदबाजी करने से शाकिब प्रतिबंधित: रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को स्वतंत्र परीक्षण के दौरान उनके एक्शन को अवैध पाए जाने के बाद इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिताओं में गेंदबाजी करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

लंदन, 13 दिसंबर बांग्लादेश के स्टार ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को स्वतंत्र परीक्षण के दौरान उनके एक्शन को अवैध पाए जाने के बाद इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) द्वारा आयोजित सभी प्रतियोगिताओं में गेंदबाजी करने से प्रतिबंधित कर दिया गया है।

टेस्ट और टी20 से संन्यास ले चुके 37 वर्षीय खिलाड़ी की सितंबर में काउंटी चैंपियनशिप में सरे के लिए एकमात्र मैच दौरान मैदानी अंपायर स्टीव ओ'शॉघनेसी और डेविड मिल्स द्वारा उनके गेंदबाजी एक्शन के लिए रिपोर्ट की गई थी।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इसके बाद, इस महीने की शुरुआत में लाफबॉरो विश्वविद्यालय में एक स्वतंत्र परीक्षण से पुष्टि हुई कि उनकी गेंदबाजी अवैध पायी गयी। निलंबन हटाने के लिए उन्हें पुनर्मूल्यांकन से गुजरना होगा।

पुनर्मूल्यांकन के लिए शाकिब की कोहनी का विस्तार नियमों द्वारा निर्धारित 15-डिग्री सीमा से कम होना चाहिए।

ईएसपीएनक्रिकइन्फो की रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘निलंबन आधिकारिक तौर पर 10 दिसंबर से लागू किया गया है। इसी तारीख को ईसीबी को लाफबॉरो विश्वविद्यालय से मूल्यांकन के परिणाम प्राप्त हुए थे।’’

शाकिब ने 71 टेस्ट में 4609 रन बनाए और 246 विकेट लिए। उनके नाम 247 एकदिवसीय मैचों में 7570 रन और 317 विकेट है। वह बांग्लादेश के लिए 129 टी20 अंतरराष्ट्रीय में 2551 रन और 149 विकेट लिए है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू