देश की खबरें | जयपुर में भाजपा नेताओं से मिले शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर के एक दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार शाम यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मुख्यालय में राजस्थान के पार्टी नेताओं से मुलाकात की।

जयपुर, नौ जुलाई जयपुर के एक दिवसीय दौरे पर आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार शाम यहां भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश मुख्यालय में राजस्थान के पार्टी नेताओं से मुलाकात की।

शाह यहां उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करने आए थे।

परिषद की बैठक के बाद शाह पार्टी कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, विपक्ष के उपनेता राजेंद्र राठौड़ और अन्य नेताओं से मुलाकात की। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव व प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह भी मौजूद रहे।

बाद में, शाह ने राजभवन में राज्यपाल कलराज मिश्र से भी मुलाकात की।

राजभवन के प्रवक्ता के अनुसार, शाह ने राज्यपाल मिश्र से लगभग एक घण्टे तक संविधान, देश में सीमावर्ती क्षेत्रों में आंतरिक सुरक्षा आदि पर विस्तार से चर्चा की।

राज्यपाल मिश्र ने इस दौरान शाह को राजभवन परिसर में बन रहे संविधान पार्क और संविधान जागरूकता के लिए किए जा रहे कार्यों के बारे में जानकारी दी।

शाह ने इस पार्क को देशभर में अभिनव पहल बताते हुए संविधान जागरूकता के लिए राज्यपाल मिश्र द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि संविधान सर्वोच्च विधान है और इसके प्रति समर्पण भाव जरूरी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\