PSL 2021: बीच मैदान हुआ घमासान, मैच के दौरान आपस में भिड़े पाकिस्तानी खिलाड़ी शाहीन शाह अफरीदी और सरफराज अहमद, देखें वीडियो

यह घटना क्वेटा की पारी के 19वें ओवर की है जब सरफराज के हेलमेट पर अफरीदी का एक बाउंसर लगा जिसे अंपायर ने नो बॉल करार दिया. गेंद हेलमेट से टकराकर थर्डमैन पर गई और सरफराज ने रन ले लिया. दूसरे छोर पर पहुंचने के बाद उन्होंने अफरीदी से कुछ कहा.

कराची: पूर्व कप्तान सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmed) और बायें हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन शाह अफरीदी (Shaheen Shah Afridi) के बीच अबु धाबी में लाहौर कलंदर्स (Lahore Qalandars) और क्वेटा ग्लेडिएटर्स (Quetta Gladiators) के बीच पीएसएल (PSL) के मैच के दौरान तीखी बहस हो गई . लाहौर के कप्तान सोहेल अख्तर (Sohail Akhtar) और सीनियर बल्लेबाज मोहम्मद हाफिज (Mohammad Hafiz) के साथ अंपायरों को उन्हें अलग करना पड़ा. PSL 2021: क्षेत्ररक्षण के दौरान पाकिस्तानी खिलाड़ी से टकराकर बुरी तरह से घायल हुए Faf du Plessis, अस्पताल में कराया गया भर्ती, देखें वीडियो

यह घटना क्वेटा की पारी के 19वें ओवर की है जब सरफराज के हेलमेट पर अफरीदी का एक बाउंसर लगा जिसे अंपायर ने नो बॉल करार दिया. गेंद हेलमेट से टकराकर थर्डमैन पर गई और सरफराज ने रन ले लिया. दूसरे छोर पर पहुंचने के बाद उन्होंने अफरीदी से कुछ कहा. अफरीदी को उनकी बात नागवार गुजरी और वह अपने रनअप से आक्रामक अंदाज में उनकी तरफ बढे.

तनाव बढता देख अंपायर को दखल देना पड़ा. हफीज और अख्तर भी दौड़कर उनके पास आये. हफीज ने सरफराज से शांत होने को कहा और बाद में अफरीदी ने कहा कि खेल के मैदान पर यह होता रहता है. इस घटना से सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई है. कुछ ने अफरीदी के आक्रामक रवैये और सीनियर खिलाड़ी के प्रति बर्ताव की आलोचना की तो कुछ ने उसे सही ठहराया.

Share Now

संबंधित खबरें

Viral Video From Pakistan: कंगाल पाकिस्तान के पंजाब में गटर के ढक्कन चोरी से सरकार परेशान, मरियम नवाज़ बोलीं, रोकने के लिए लाया जाएगा कड़ा कानून, होगी 10 साल की जेल

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को 111 रनों से दी करारी शिकस्त, 3-0 से किया सीरीज में क्लीन स्वीप; यहां देखें PAK बनाम AUS मैच का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Scorecard: लाहौर में पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 210 रनों का लक्ष्य, सईम अयूब और बाबर आजम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Australia, 3rd T20I Match Live Score Update: लाहौर में पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\