देश की खबरें | शाहबाद डेरी हत्याकांड: सीसीटीवी फुटेज में आरोपी वारदात से चंद मिनट पहले एक व्यक्ति से बात करते दिखा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में एक किशोरी की दिल दहला देने वाली हत्या के दो दिनों बाद इंटरनेट पर एक सीसीटीवी फुटेज प्रसारित हो रहा है जिसमें आरोपी को अपराध से चंद मिनट पहले कथित रूप से एक व्यक्ति से बातचीत करते हुए देखा जा सकता है।
नयी दिल्ली, 30 मई उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में एक किशोरी की दिल दहला देने वाली हत्या के दो दिनों बाद इंटरनेट पर एक सीसीटीवी फुटेज प्रसारित हो रहा है जिसमें आरोपी को अपराध से चंद मिनट पहले कथित रूप से एक व्यक्ति से बातचीत करते हुए देखा जा सकता है।
मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों ने दावा किया कि हत्या पूर्व नियोजित थी और आरोपी साहिल अपने मंसूबे के साथ लड़की का गली में इंतजार कर रहा था।
शाहबाद डेरी इलाके की भीड़भाड़ वाली गली में साहिल ने कथित तौर पर साक्षी (16) नामक लड़की पर ताबड़तोड़ 20 बार चाकू से हमला करके उसकी रविवार शाम को हत्या कर दी थी। इस घटना को देखने वाले खौफजदा राहगीरों को इस घटना पर विश्वास नहीं हो पा रहा था।
पुलिस के मुताबिक साक्षी के शव पर घाव के 34 निशान हैं और सिर की हड्डी टूट गई है। सीसीटीवी फुटेज में साहिल नीले रंग की टी-शर्ट पहने दिख रहा है जो लड़की की निर्मम हत्या से चंद मिनट पहले गली के कोने में एक व्यक्ति से बात कर रहा है।
वीडियो में कथित रूप से दिखाया गया है कि साहिल से बातचीत करने वाला व्यक्ति उस जगह से चला गया और साहिल आगे की तरफ बढ़ गया।
साहिल को मंगलवार को दिल्ली की एक अदालत में पेश किया गया जहां से उसे दो दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। साहिल को सोमवार को बुलंदशहर से गिरफ्तार किया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)