देश की खबरें | शाह 23 से 25 फरवरी के बीच कर्नाटक, मध्य प्रदेश और बिहार का दौरा करेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार से तीन दिनों के लिए कर्नाटक, मध्य प्रदेश और बिहार का दौरा करेंगे। इस दौरान वह बेंगलुरु में एक संवाद सत्र, सतना में एक आदिवासी सभा में भाग लेंगे और पटना में किसानों और मजदूरों के एक समागम को संबोधित करेंगे।

नयी दिल्ली, 22 फरवरी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बृहस्पतिवार से तीन दिनों के लिए कर्नाटक, मध्य प्रदेश और बिहार का दौरा करेंगे। इस दौरान वह बेंगलुरु में एक संवाद सत्र, सतना में एक आदिवासी सभा में भाग लेंगे और पटना में किसानों और मजदूरों के एक समागम को संबोधित करेंगे।

राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इन तीनों राज्यों में शाह की यात्रा को अहम माना जा रहा है क्योंकि मई महीने में कर्नाटक विधानसभा के चुनाव होने हैं जबकि मध्य प्रदेश में इस साल के अंत तक चुनाव होंगे। दोनों ही राज्यों में भाजपा की सरकारें हैं।

बिहार में भी भाजपा लगातार अपने जनाधार को बढ़ाने के लिए प्रयासरत है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन की सरकार है। राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और वामपंथी दल भी इस गठबंधन का हिस्सा हैं।

केंद्रीय गृह मंत्री 23 फरवरी को कर्नाटक के बेल्लारी में ‘‘विजय संकल्प समावेश’’ में भाग लेंगे और बेंगलुरु में ‘‘भारतीय राजनीति के 65 साल का परिदृश्य और मोदी के नेतृत्व में व्यापक बदलाव’’ विषय पर एक परिचर्चा सत्र को संबोधित करेंगे।

शाह 24 फरवरी को मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे, जहां वह सतना में मां शारदा शक्तिपीठ मंदिर में पूजा करेंगे। कोल जनजातीय समूह की एक सभा को संबोधित करेंगे और शहर में एक मेडिकल कॉलेज का उद्घाटन करेंगे।

वह 25 फरवरी को बिहार जाएंगे, जिस दौरान वह पश्चिमी चंपारण में एक रैली को संबोधित करेंगे, पटना में किसानों और मजदूरों के एक समागम में भाग लेंगे और तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेकेंगे।

इस समागम का आयोजन स्वतंत्रता सेनानी सहजानंद सरस्वती की जयंती के उपलक्ष्य में किया गया है। सहजानंद सरस्वती को भारत में 'किसान आन्दोलन' का जनक माना जाता है। उनकी जयंती 22 फरवरी को मनाई जाती है। वह प्रभावी भूमिहार जाति से ताल्लुक रखते थे। इस कार्यक्रम का आयोजन भाजपा के राज्यसभा सदस्य विवेक ठाकुर ने किया है।

शाह की बिहार यात्रा ऐसे समय में हो रही है जब पिछले दिनों राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नेता तेजस्वी यादव के महागठबंधन में बढ़ते कद से नाराज उपेंद्र कुशवाहा ने जनता दल यूनाइटेड (जदयू) से इस्तीफा दे दिया और ‘राष्ट्रीय लोकतांत्रिक जनता दल’ नामक नए दल के गठन की घोषणा की।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी