देश की खबरें | शाह, राजनाथ, केजरीवाल ने 1,000 बिस्तर वाले नवनिर्मित कोविड-19 अस्पताल का दौरा किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए 1,000 बिस्तर वाले नव-निर्मित अस्थायी अस्पताल का रविवार को दौरा किया। अधिकारियों ने बताया कि इस अस्पताल में 250 बिस्तर आईसीयू में हैं।

नयी दिल्ली, पांच जुलाई केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कोविड-19 के मरीजों के इलाज के लिए 1,000 बिस्तर वाले नव-निर्मित अस्थायी अस्पताल का रविवार को दौरा किया। अधिकारियों ने बताया कि इस अस्पताल में 250 बिस्तर आईसीयू में हैं।

इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के पास रक्षा मंत्रालय की जमीन पर यह अस्पताल महज 12 दिनों के अंदर तैयार किया गया।

यह भी पढ़े | मुंबई में भारी बारिश: जल जमाव के डर से कोलाबा के निचले इलाकों में रहने वाले मछुआरों ने मदद के लिए स्थानीय प्रशासन से लगाईं गुहार.

शाह ने एक ट्वीट में कहा, “रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ 1000 बिस्तरों वाले सरदार पटेल कोविड अस्पताल का दौरा किया जिसमें आईसीयू में 250 बिस्तर हैं। डीआरडीओ ने गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय, सशस्त्र बलों और टाटा ट्रस्ट की सहायता से 12 दिन के रिकॉर्ड समय में इसे तैयार किया।”

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल भी दौरे के दौरान शाह व सिंह के साथ थे।

यह भी पढ़े | कानपुर एनकाउंटर: पुलिस ऑपरेशन की भनक विकास दुबे को देने वाले भेदी को माना जाएगा हत्या का दोषी.

शाह ने कहा कि सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा का दल इस अस्पताल का संचालन करेगा जबकि इसके रखरखाव का जिम्मा रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) का होगा।

गृह मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस चुनौती पूर्ण समय में दिल्ली के लोगों की मदद के लिये पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं और यह कोविड अस्पताल एक बार फिर उसी संकल्प को दर्शाता है।

उन्होंने डीआरडीओ, टाटा और सशस्त्र बल चिकित्सा कर्मियों को शुक्रिया अदा किया जो “इस मौके पर आगे आए और इस आपदा को संभालने में मदद की।”

केजरीवाल ने एक ट्वीट में कहा, “ डीआरडीओ का 1,000 बिस्तर का कोरोना अस्पताल बनकर तैयार हो गया। दिल्ली वालों की ओर से केंद्र सरकार का शुक्रिया। इसमें 250 बिस्तर आईसीयू में हैं। इसकी दिल्ली में इस वक्त बहुत ज़रूरत है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\