देश की खबरें | शाह ने अलग हरियाणा विधानसभा भवन के लिए भूमि की घोषणा की: खट्टर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा के अलग भवन के निर्माण के लिए जमीन देने की घोषणा की है।

चंडीगढ़, नौ जुलाई हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने शनिवार को कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चंडीगढ़ में हरियाणा विधानसभा के अलग भवन के निर्माण के लिए जमीन देने की घोषणा की है।

वर्तमान में, पंजाब और हरियाणा सरकारें विधानसभा परिसर को साझा करती हैं, जो केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ में पंजाब और हरियाणा सिविल सचिवालय के पास स्थित है। हरियाणा सरकार पिछले एक साल से यह मांग कर रही थी।

शाह ने जयपुर में शनिवार को उत्तर क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें खट्टर ने भी भाग लिया।

खट्टर ने ट्वीट किया, ‘‘हरियाणा विधानसभा के लिए अलग भवन बनाने की हमारी मांग को पूरा करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह जी ने चंडीगढ़ में विधानसभा के लिए अतिरिक्त जमीन देने की आज घोषणा की। मैं समस्त हरियाणावासियों की ओर से गृह मंत्री का हृदय से धन्यवाद करता हूं।’’

पड़ोसी राज्य पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब विधान सभा भवन के लिए भी चंडीगढ़ में अलग से भूमि दिए जाने की केंद्र से मांग की। उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘मेरी केंद्र सरकार से अपील है कि हरियाणा की तर्ज पर पंजाब को भी विधानसभा भवन बनाने के लिए चंडीगढ़ में जमीन आवंटित की जाए। लंबे समय से मांग है कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय को भी अलग किया जाए। केंद्र सरकार कृपा कर इसके लिए भी चंडीगढ़ में जमीन मुहैया कराए।’’

हरियाणा एक नवंबर, 1966 को अस्तित्व में आया था, लेकिन सचिवालय, विधानसभा और पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय के लिए दोनों राज्यों के साझा भवन हैं। हरियाणा विधानसभा के लिए नए अतिरिक्त भवन की आवश्यकता का कारण बताते हुए खट्टर ने जयपुर की बैठक में कहा कि 2026 में नए परिसीमन की कवायद प्रस्तावित है, जिसके आधार पर 2029 में लोकसभा और विधानसभा चुनाव होंगे।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, खट्टर ने कहा, ‘‘अनुमान है कि नए परिसीमन में हरियाणा की जनसंख्या के हिसाब से विधानसभा क्षेत्रों की संख्या 126 और लोकसभा क्षेत्रों की संख्या 14 होगी। वर्तमान में, हरियाणा विधानसभा में 90 विधायक हैं। मौजूदा भवन में इन 90 विधायकों को भी समायोजित करने के लिए पर्याप्त जगह नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि इस भवन का विस्तार करना भी संभव नहीं है, क्योंकि यह एक विरासती इमारत है। उन्होंने यह भी अनुरोध किया कि मौजूदा भवन में भी हरियाणा का पूरा हिस्सा प्रदान किया जाए।

इस बीच, कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने ट्वीट किया, ‘‘अमित शाह जी, सभी हितधारकों, विशेष रूप से पंजाब सरकार के साथ विचार-विमर्श किए बिना विशेष विधानसभा स्थापित करने के लिए हरियाणा को जमीन देकर, चंडीगढ़ को लेकर पंजाब की भावनाओं को भड़काने का प्रयास किया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रक्रिया को रोकना और आगे की कार्रवाई में हमें शामिल करना महत्वपूर्ण है।’’

इस बीच, शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल और कांग्रेस नेता सुखपाल खैरा समेत पंजाब के कुछ नेताओं ने मान के इस बयान पर आपत्ति जताई, जिसमें उन्होंने हरियाणा की तर्ज पर विधानसभा स्थापित करने के लिए चंडीगढ़ में पंजाब को जमीन आवंटित करने की केंद्र से अपील की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\