खेल की खबरें | शफीक का दोहरा शतक, पाकिस्तान ने श्रीलंका पर 397 रन की बढ़त बनाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. बुधवार को तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने पहली पारी में पांच विकेट पर 563 रन बना लिए हैं।

बुधवार को तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक पाकिस्तान ने पहली पारी में पांच विकेट पर 563 रन बना लिए हैं।

शफीक ने 201 रन की पारी खेली। उन्होंने 326 गेंद का सामना करते हुए 19 चौके और चार छक्के मारे। टेस्ट क्रिकेट में इससे पहले शफीक का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 160 रन था जो उन्होंने पिछले सल श्रीलंका के खिलाफ ही बनाया था। उन्होंने असिता फर्नांडो (133 रन देकर तीन विकेट) पर एक रन के साथ अपना पहला दोहरा शतक पूरा किया।

दोहरा शतक पूरा करने के तुरंत बाद शफीक ने प्रबाथ जयसूर्या (181 रन देकर दो विकेट) पर बड़ा शॉट खेलने की कोशिश की लेकिन लांग ऑफ पर दिलशान मदुशंक को कैच दे बैठे।

दिन का खेल खत्म होने पर आगा सलमान 132 रन बनाकर खेल रहे थे जबकि मोहम्मद रिजवान 37 रन बनाकर उनका साथ निभा रहे हैं।

श्रीलंका की टीम बल्लेबाजी की अनुकूल पिच पर टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में सिर्फ 166 रन ही बना पाई थी।

शफीक को पहले दिन के खेल के दौरान जयसूर्या ने 42 रन के स्कोर पर जीवनदान दिया था जब उन्होंने अपनी ही गेंद पर उनका कैच टपका दिया था। शफीक को 74 रन के निजी स्कोर पर जयसूर्या की गेंद पर मैदानी अंपायर ने पगबाधा आउट दिया था लेकिन डीआरएस लेने पर अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा।

श्रीलंका को कैच टपकाने का खामियाजा भुगतना पड़ा है। टीम ने गॉल में भी सऊद शकील के दो कैच टपकाए थे और उन्होंने दोहरा शतक जड़ दिया था।

शफीक ने कप्तान बाबर आजम (39) के साथ तीसरे विकेट के लिए 89 रन जोड़े। जयसूर्या ने पाकिस्तान के कप्तान को पगबाधा करके इस साझेदारी को तोड़ा।

शफीक ने इसके बाद शकील (57) के साथ भी चौथे विकेट के लिए 109 रन की साझेदारी की।

दूसरी नई गेंद उपलब्ध होने पर श्रीलंका ने तुरंत नई गेंद ही और फर्नांडो ने शकील को पगबाधा करके अपना तीसरा विकेट हासिल किया।

पहले टेस्ट में शतक से चूकने वाला सलमान ने इस बार यह मौका नहीं गंवाया। उन्होंने स्लिप और गली के बीच से चौके के साथ शतक पूरा किया।

फर्नाडो की बाउंसर सरफराज अहमद के हेलमेट पर लगी और उन्हें 14 रन के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होकर वापस लौटना पड़ा। पाकिस्तान ने कनकशन (सिर में चोट लगने से बेहोशी जैसी स्थिति) के कारण स्थापान्न खिलाड़ी की मांग की जिसे मैच रैफरी डेविड बून ने मान लिया और मोहम्मद रिजवान को टीम में शामिल किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी