देश की खबरें | एसजीपीसी स्वर्ण मंदिर संग्रहालय में पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के कातिल की तस्वीर लगाएगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) यहां स्वर्ण मंदिर के केंद्रीय सिख संग्रहालय में पंजाब के मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के कातिल का एक चित्र लगाएगी।

अमृतसर, 13 जून शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) यहां स्वर्ण मंदिर के केंद्रीय सिख संग्रहालय में पंजाब के मुख्यमंत्री बेअंत सिंह के कातिल का एक चित्र लगाएगी।

इस संग्रहालय में रोज़ाना करीब एक लाख लोग आते हैं।

एसजीपीसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया, “14 जून को स्वर्ण मंदिर परिसर में एक बड़ा धार्मिक कार्यक्रम होने वाला है। स्वर्ण मंदिर के सिख संग्रहालय में दिलावर सिंह के चित्र का अनावरण किया जाएगा।”

आत्मघाती हमलावर दिलावर सिंह ने 31 अगस्त 1995 को पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह की हत्या कर दी थी। दिलावर सिंह पंजाब पुलिस का कर्मी था जो बाद में आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशल में शामिल हो गया था।

इस पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए, पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री और बेअंत सिंह के पोते गुरकीरत सिंह कोटली ने कहा, "यह एसजीपीसी का एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण कदम है। यह कदम युवा पीढ़ी को एक गलत संदेश देगा और पंजाब में मुश्किलों से हासिल की गई शांति को बाधित कर सकता है।"

उन्होंने कहा, “इसके अलावा हरमंदिर साहिब (स्वर्ण मंदिर) में कभी भी हत्यारे का पोस्टर नहीं लगाना चाहिए।”

सिख संग्रहालय में आतंकवादी सरगना जरनैल सिंह भिंडरावाले और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हत्यारों सहित कई अन्य सिख आतंकवादियों के चित्र पहले से ही लगे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी