देश की खबरें | एसजीपीसी ने अगले वित्त वर्ष के लिए 988 करोड़ रुपये का बजट पारित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने बुधवार को अगले वित्त वर्ष के लिए 988 करोड़ रुपये से अधिक का वार्षिक बजट पारित किया।

अमृतसर(पंजाब), 30 मार्च शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) ने बुधवार को अगले वित्त वर्ष के लिए 988 करोड़ रुपये से अधिक का वार्षिक बजट पारित किया।

बजट पर बैठक में अकाल तख्त जत्थेदार ज्ञानी हरप्रीत सिंह, केशगढ़ साहिब तख्त जत्थेदार रघबीर सिंह और एसजीपीसी प्रमुख हरजिंदर सिंह धामी के अलावा सिख संस्था के 101 सदस्य शरीक हुए।

एसजीपीसी महासचिव करनैल सिंह पनजोली ने 988.15 करोड़ रुपये का बजट पेश किया, जिन्होंने बजट भाषण के दौरान इसमें किये गये प्रस्तावों के बारे में विस्तार से बताया।

धामी ने मीडिया से कहा कि अगले वित्त वर्ष के लिए अनुमानित व्यय राजस्व से 29.70 करोड़ रुपये अधिक है।

उन्होंने कहा, ‘‘यह अंतर एसजीपीसी के शैक्षणिक संस्थानों में नियुक्त सहायता प्राप्त कर्मचारियों के लिए और अनूसचित जाति के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति के मद में पंजाब सरकार द्वारा मुहैया कोष के नहीं प्राप्त होने के चलते है। सरकार को तत्काल भुगतान करना चाहिए। ’’

एसजीपीसी ने इस अवसर पर कई प्रस्ताव भी पारित किये।

इसने केंद्र से अमृतसर स्थित श्री गुरु रामदास जी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा से अमेरिका, कनाडा, आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के लिए सीधी उड़ानें शुरू करने की मांग की।

इसने एक अन्य प्रस्ताव में पंजाब सरकार से स्वर्ण मंदिर को जाने वाली सड़कों का चौड़ीकरण व सौंदर्यीकरण करने का आग्रह किया।

एसजीपीसी ने केंद्र शासित क्षेत्र चंडीगढ़ के कर्मचारियों पर केंद्रीय सेवा नियम लागू करने के केंद्र के फैसले की भी निंदा की। इसने कहा कि यह फैसला पंजाब के प्रति भेदभावपूर्ण है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

8th Pay Commission News: 8वें वेतन आयोग के गठन के बाद सरकारी कर्मचारियों- पेंशनभोगियों के जीवन स्तर में सुधार के बनेंगे बड़े माध्यम, बदलेगी लाइफस्टाइल!

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा वेस्टइंडीज बनाम ऑस्ट्रेलिया तीसरा टी20 मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Full Details: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद से होगा आगाज, जानें मुकाबले लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स, वेन्यू और टाइमिंग

BOI E-Auction: पटना-धनबाद में सस्ती प्रॉपर्टी खरीदने का सुनहरा मौका, बैंक ऑफ इंडिया की मेगा नीलामी के लिए 25 मार्च को लगेगी बोली; खरीदने से पहले जानें पूरी डिटेल

\