देश की खबरें | दिल्ली और मध्य प्रदेश में भीषण लू का कहर, नौगांव में पारा 47 डिग्री के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और दिल्ली में लोगों को भीषण गर्मी के साथ लू का सामना करना पड़ रहा है। मध्य प्रदेश के नौगांव में रविवार को पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

नयी दिल्ली, पांच जून मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों और दिल्ली में लोगों को भीषण गर्मी के साथ लू का सामना करना पड़ रहा है। मध्य प्रदेश के नौगांव में रविवार को पारा 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

इस बीच, कम से कम 16 कस्बों और शहरों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस और उससे अधिक दर्ज किया गया।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘विदर्भ के कुछ हिस्सों और हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, पश्चिमी राजस्थान तथा उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में भी भीषण गर्मी के साथ लू की स्थिति बनी हुई है।’’

उत्तर प्रदेश के बांदा और राजस्थान के गंगानगर में अधिकतम तापमान क्रमश: 46.8 डिग्री सेल्सियस और 46.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

दिल्ली में सफदरजंग वेधशाला में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में मुंगेशपुर वेधशाला में तापमान 47.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम विभाग ने कहा है कि अगले चार से पांच दिनों में उत्तर-पश्चिमी भारत के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा।

आईएमडी ने कहा कि अगले दो दिनों में मध्य भारत के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा और इसके बाद पारा दो से तीन डिग्री नीचे जाने की संभावना है।

इस बीच, दक्षिण-पश्चिम मानसून असम और मेघालय के साथ पूरे उत्तर-पूर्वी भारत में सक्रिय बना हुआ है। बीते 24 घंटे की अवधि के दौरान इन इलाकों में भारी वर्षा हुई।

मौसम विभाग ने मंगलवार से दक्षिणी प्रायद्वीप में बारिश में वृद्धि का अनुमान लगाया है।

आईएमडी ने कहा, ‘‘अगले पांच दिनों के दौरान कर्नाटक, केरल और माहे तथा लक्षद्वीप में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है जबकि आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Donald Trump: व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में फायरिंग, ट्रंप ने जान बचाने वाले सीक्रेट सर्विस एजेंट्स की बहादुरी को सराहा, तारीफ़ में कही ये बात; VIDEO

Washington Firing: वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, Donald Trump को सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित बाहर निकाला, बाल-बाल बचे; VIDEO

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड