देश की खबरें | उत्तर-पश्चिम भारत में अगले पांच दिन तक भीषण गर्मी जारी रहने का अनुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर-पश्चिम भारत के विभिन्न हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी अगले पांच दिन और जारी रहने का अनुमान है और दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व उत्तर प्रदेश में इसका सबसे अधिक प्रभाव पड़ने की आशंका है।

नयी दिल्ली, 18 मई उत्तर-पश्चिम भारत के विभिन्न हिस्सों में पड़ रही भीषण गर्मी अगले पांच दिन और जारी रहने का अनुमान है और दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान व उत्तर प्रदेश में इसका सबसे अधिक प्रभाव पड़ने की आशंका है।

उत्तर भारत के कई हिस्से शुक्रवार को भीषण गर्मी की चपेट में रहे, पश्चिमी दिल्ली के नजफगढ़ में अधिकतम तापमान 47.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जो देश में इस मौसम में अब तक का सबसे अधिक तापमान है।

इसके अलावा हरियाणा के सिरसा में अधिकतम तापमान 47.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इससे पहले, 30 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के कलाईकुंडा में अधिकतम तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने शनिवार को अगले पांच दिन के दौरान उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में भीषण गर्मी पड़ने और अगले तीन दिन के दौरान पूर्वी व मध्य क्षेत्रों में लू चलने का अनुमान जताया।

मौसम कार्यालय ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और पश्चिम राजस्थान के लिए “रेड” अलर्ट जारी किया है, जिसमें स्वास्थ्य के लिहाज से “संवेदनशील लोगों के लिए अत्यधिक देखभाल” की आवश्यकता पर जोर दिया गया है।

आईएमडी ने पूर्वी राजस्थान, उत्तर प्रदेश और बिहार के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी कर शिशुओं, बुजुर्गों व पुरानी बीमारियों से ग्रस्त लोगों समेत संवेदनशील लोगों की "उच्च स्वास्थ्य देखभाल" पर जोर दिया।

भारत में आम चुनावों के मद्देनजर विशेषज्ञों ने लंबे समय तक धूप में रहने वाले या भारी काम करने वाले लोगों में गर्मी से संबंधित बीमारियां बढ़ने की चेतावनी दी है।

अमेरिका स्थित जलवायु वैज्ञानिकों के एक समूह 'क्लाइमेट सेंट्रल' ने कहा कि भारत में 54 करोड़ 30 लाख लोगों को 18-21 मई के दौरान कम से कम एक दिन अत्यधिक गर्मी महसूस होगी।

क्लाइमेट सेंट्रल में विज्ञान विभाग के उपाध्यक्ष एंड्रयू पर्सिंग ने कहा, “मानव-जनित जलवायु परिवर्तन ने इस भीषण गर्मी को और अधिक विकराल बना दिया है। रात का उच्च तापमान जलवायु परिवर्तन को विशेष रूप से खतरनाक बना देता है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Diwas 2026 Messages: बिहार स्थापना दिवस के इन हिंदी Slogans, WhatsApp Wishes, GIF Greetings के जरिए प्रियजनों को दें बधाई

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\