विदेश की खबरें | यूनान के क्रीत द्वीप में तेज भूकंप; एक व्यक्ति की मौत, नौ अन्य घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भूकंप के कारण हेराकलायन शहर में लोग सड़कों पर निकल आए और स्कूलों को खाली करा दिया गया । वहीं, बार-बार आए भूकंप के पहले बड़े झटके के बाद उससे कम तीव्रता के कई अन्य झटके कुछ-कुछ देर में महसूस हुए जिसने केन्द्र के पास स्थित गांवों को बहुत नुकसान पहुंचाया है।

भूकंप के कारण हेराकलायन शहर में लोग सड़कों पर निकल आए और स्कूलों को खाली करा दिया गया । वहीं, बार-बार आए भूकंप के पहले बड़े झटके के बाद उससे कम तीव्रता के कई अन्य झटके कुछ-कुछ देर में महसूस हुए जिसने केन्द्र के पास स्थित गांवों को बहुत नुकसान पहुंचाया है।

हेराकलायन के मेयर वसिलिस लामब्रिनोस ने निजी ‘एंटेना’ टीवी से कहा, ‘‘भूकंप का झटका तेज और काफी देर तक महसूस हुआ।’’

‘एथेंस जियोडायनेमिक’ संस्थान ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार सुबह नौ बजकर 17 मिनट पर आया, जिसका केन्द्र यूनान की राजधानी एथेंस से 246 किलोमीटर दूर दक्षिण-पूर्व में पर था।

यूनान के सरकारी प्रसारक ‘ईआरटी’ पर भूकंपविज्ञानी गेरासिमोस पापाडोपोलोस ने कहा, ‘‘ यह घटना अचानक नहीं हुई। हम पिछले कुछ महीने से क्षेत्र में कुछ गतिविधियां देख रहे थे। यह बहुत शक्तिशाली भूकंप था, इसका केन्द्र समुद्र के भीतर नहीं, जमीन के नीचे था और इससे आबादी वाले कई क्षेत्र प्रभावित हुए हैं।’’

यूरोपीय-भूमध्य भूकंप केन्द्र और अमेरिकी भूगर्भ सर्वेक्षण ने भूकंप की शुरुआती तीव्रता 6.0 बतायी है जिसका केन्द्र थराप्सनो गांव से उत्तर में सात किलोमीटर की दूरी पर था। गौरतलब है कि भूकंप का झटका महसूस होने के कुछ घंटे बाद से लेकर अगले कुछ दिन तक विभिन्न संस्थानों का माप अलग-अलग होना स्वभाविक है।

यूनान के जलवायु संकट और नागरिक सुरक्षा मंत्रालय ने कहा कि अभी तक एक व्यक्ति के मरने और नौ लोगों के घायल होने की सूचना है।

अधिकारियों ने बताया कि जिस व्यक्ति की मौत हुई है, उसका शव भूकंप में आंशिक रूप से ढहे चर्च के मलबे से निकाला गया।

सरकार के प्रवक्ता जियानिस ओईकोनोमोउ ने भूकंप आने के तीन घंटे बाद पत्रकारों से बातचीत में कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि फिलहाल कोई व्यक्ति कहीं फंसा हुआ नहीं है।’’

यूनान के भूकंप योजना और संरक्षा संगठन के प्रमुख भूकंप विज्ञानी ई. लेक्कास ने बताया कि स्कूलों और अस्पतालों जैसी महत्वपूर्ण इमारतों के निरीक्षण का काम शुरू हो गया है।

क्रीत से लेक्कास ने कहा, ‘‘हम पुराने मकानों में रहने वाले लोगों से अभी बाहर ही रहने की अपील कर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम 1970 के पहले बनी इमारतों की बात कर रहे हैं। 1985 के बाद बनी इमारतें बेहतर गुणवत्ता वाली हैं और भूकंप का झटका बर्दाश्त कर सकती हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\