दिल्ली में कल के मौसम का हाल: दिल्लीवालों को सताएगी कड़ाके की ठंड, अगले कुछ दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान

राष्ट्रीय राजधानी में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है और सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री कम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है.

Representational Image | PTI

नयी दिल्ली, 30 दिसंबर: राष्ट्रीय राजधानी में कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है और सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 5.4 डिग्री कम 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने अगले कुछ दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान जताया है. मौसम विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘पिछले दो दिनों से अधिकतम तापमान शीत दिवस की श्रेणी में दर्ज किया गया, लेकिन न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा. आज (सोमवार) भी दिल्ली में कड़ाके की ठंड का दौर रहा.’’

Weather Forecast: 4 जनवरी से आ रहा ताजा पश्चिमी विक्षोभ, बारिश और बर्फबारी का अलर्ट; इन राज्यों में दिखेगा असर.

मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली में बादल छाए रहे और हवाएं चलीं, जबकि आर्द्रता का स्तर 81 से 87 प्रतिशत के बीच रहा. न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री अधिक 10.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने मंगलवार को आसमान साफ ​​रहने तथा अलग-अलग स्थानों पर शीत दिवस की स्थिति का अनुमान जताया है. अधिकांश स्थानों पर धुंध या हल्का कोहरा और अलग-अलग क्षेत्रों में मध्यम कोहरा छा सकता है.

दोपहर में हवा की रफ्तार बढ़कर 10 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है, लेकिन शाम और रात में इसकी रफ्तार फिर से घटकर आठ किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है. मौसम विभाग ने कहा कि शाम और रात के समय धुंध तथा हल्का से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना है. अधिकतम 15 डिग्री और न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रह सकता है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Bangladesh Elections 2026: बांग्लादेश में कल लोकतंत्र की परीक्षा, शेख हसीना के बेदखल के बाद नई सरकार के लिए 12 फरवरी को मतदान

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Pitch Report And Weather Update: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच 13वें मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

South Africa vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 13th Match Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान के बीच आज खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\