खेल की खबरें | पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का सातवां सदस्य कोरोना पॉजिटिव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान की 53 सदस्यीय टीम के छह सदस्य मंगलवार को पॉजिटिव पाये गए थे जब टीम पाकिस्तान से न्यूजीलैंड पहुंची थी ।

पाकिस्तान की 53 सदस्यीय टीम के छह सदस्य मंगलवार को पॉजिटिव पाये गए थे जब टीम पाकिस्तान से न्यूजीलैंड पहुंची थी ।

सातवां सदस्य शुक्रवार को पॉजिटिव पाया गया जब 14 दिन के अनिवार्य पृथकवास के दौरान खिलाड़ियों और अधिकारियों की फिर जांच की गई ।

यह भी पढ़े | Hardik Pandya बोले- सही समय पर करूंगा गेंदबाजी, हमें अन्य हरफनमौला खिलाड़ियों को तराशने की जरूरत.

न्यूजीलैंड के नियमों के अनुसार पृथकवास में तीसरे और 12वें दिन जांच की जाती है ।

न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा ,‘‘पाकिस्तान क्रिकेट टीम का एक और सदस्य जांच के दौरान पॉजिटिव पाया गया है। छह सदस्य पहले ही से पॉजिटिव हैं ।बाकी सभी के नतीजे नेगेटिव रहे हैं ।’’

यह भी पढ़े | Ind vs Aus 1st ODI 2020: पहले वनडे मुकाबले में बनें ये प्रमुख रिकार्ड्स.

पाकिस्तानी टीम को स्वास्थ्य प्रोटोकॉल तोड़ने के कारण पहले ही अंतिम चेतावनी मिल चुकी है । मंत्रालय ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि क्राइस्टचर्च के होटल में खिलाड़ी साथ में खाना खा रहे थे और लॉबी में साथ घूम रहे थे ।

खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन को पृथकवास के पहले तीन दिन होटल के अपने कमरों में ही रूकना था ।

न्यूजीलैंड के स्वास्थ्य महानिदेशक डाक्टर एशले ब्लूमफील्ड ने कहा ,‘‘ अपने कमरों में रहने की बजाय से लोग होटल में घूमते, बातचीत करते और साथ में खाना खाते पाये गए । इनमें से किसी ने मास्क नहीं पहना था ।’’

अगर इसके बाद टीम स्वास्थ्य प्रोटोकॉल का उल्लंघन करती है तो उसे न्यूजीलैंड से निष्कासित किया जा सकता है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी