देश की खबरें | बुरी नीयत से अगवा सात वर्षीय बच्ची की खंडहर में हत्या, थाने के सामने प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिस्किट खिलाने का लालच देकर कथित तौर पर बुरी नीयत से अगवा की गयी सात वर्षीय बच्ची की बुधवार रात सिर कुचलकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने बच्ची के एक रिश्तेदार को इस सिलसिले में हिरासत में लिया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

इंदौर (मध्यप्रदेश), 24 सितंबर बिस्किट खिलाने का लालच देकर कथित तौर पर बुरी नीयत से अगवा की गयी सात वर्षीय बच्ची की बुधवार रात सिर कुचलकर हत्या कर दी गयी। पुलिस ने बच्ची के एक रिश्तेदार को इस सिलसिले में हिरासत में लिया है।

भंवरकुआं थाने के प्रभारी इंद्रेश त्रिपाठी ने बृहस्पतिवार को बताया कि सात साल की बच्ची को बिस्किट खिलाने का लालच देकर उसके एक रिश्तेदार ने बुधवार रात कथित तौर पर बुरी नीयत से उसे अगवा किया और वह एक खंडहर में ले गया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर इस व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

यह भी पढ़े | मुंबई: रिया और शोविक चक्रवर्ती की जमानत याचिका पर बॉम्बे हाइकोर्ट में सुनवाई शुरू: 24 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि तलाश किए जाने पर खून से लथपथ बच्ची बुधवार रात खंडहर में मिली। पहली नजर में लगता है कि उसके सिर पर पत्थर से वार किया गया था।

त्रिपाठी ने बताया कि बच्ची को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां बृहस्पतिवार तड़के उसने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़े | Congress MLA B Narayan Rao Passes Away: कांग्रेस विधायक बी नारायण राव का निधन, कोरोना संक्रमण के चलते एक सितंबर से अस्पताल में थे भर्ती.

उन्होंने बताया कि पुलिस इस बात की पुष्टि के लिये बच्ची के शव की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है कि हत्या से पहले उसके साथ दुष्कर्म किया गया था या नहीं?

इस बीच, बच्ची की मौत से गुस्साए लोगों ने भंवरकुआं थाने के सामने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने फास्ट ट्रैक अदालत में मुकदमा चलाकर बच्ची के हत्यारे को फांसी की सजा दिलाये जाने की मांग की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\