देश की खबरें | भोपाल में आवारा कुत्तों ने सात वर्षीय बालक को मार डाला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भोपाल के निशातपुरा इलाके में बुधवार-बृहस्पतिवार की दरमियानी रात में आवारा कुत्तों के एक झुंड ने सात वर्षीय एक बालक को मार डाला।

भोपाल, 16 जून भोपाल के निशातपुरा इलाके में बुधवार-बृहस्पतिवार की दरमियानी रात में आवारा कुत्तों के एक झुंड ने सात वर्षीय एक बालक को मार डाला।

निशातपुरा थाने के प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि घटना सेना के इलाके के पास एक सुनसान स्थान पर रात करीब 11 बजे हुई जब आवारा कुत्तों के एक झुंड ने ऋतिक भामोर पर हमला कर उसे मार डाला।

उन्होंने बताया कि बच्चे के माता-पिता मजदूरी करते हैं।

घटना का पता सुबह चार बजे तब चला जब बच्चे की मां को घर के अंदर बच्चा सोते हुए नहीं मिला और उसने आसपास के क्षेत्र में उसकी तलाश शुरू की।

चौहान ने कहा कि बच्चे की मां ने सुनसान जगह पर बालक को मृत पड़ा देखा।

उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम के बाद बच्चे का शव उसके माता-पिता को सौंप दिया गया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\