देश की खबरें | सात सितंबर : दिल्ली उच्च न्यायालय में सूटकेस में रखे बम में विस्फोट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय के गेट नंबर पांच के बाहर नौ वर्ष पहले सात सितम्बर के दिन सूटकेस में रखे बम में हुए विस्फोट में 17 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 76 लोग घायल हुए थे। यह आतंकवादी घटना थी। धमाके की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन हरकत उल जिहाद अल इस्लामी (हूजी) ने ली थी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, छह सितम्बर दिल्ली उच्च न्यायालय के गेट नंबर पांच के बाहर नौ वर्ष पहले सात सितम्बर के दिन सूटकेस में रखे बम में हुए विस्फोट में 17 लोगों की मौत हो गई थी जबकि 76 लोग घायल हुए थे। यह आतंकवादी घटना थी। धमाके की जिम्मेदारी आतंकवादी संगठन हरकत उल जिहाद अल इस्लामी (हूजी) ने ली थी।

वर्ष 2011 की इस आतंकवादी घटना के बाद सात सितम्बर की तारीख एक दर्दनाक याद के रूप में इतिहास में दर्ज हो गई।

यह भी पढ़े | गुजरात में कोरोना के 1335 नए मामले, 14 की मौत: 6 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

सात सितंबर की तारीख भारत के लिए एक ऐतिहासिक अंतरिक्ष उपलब्धि के तौर पर दर्ज हो सकती थी, जब भारत ने पिछले साल अपने ‘चंद्रयान-2’ अभियान के तहत लैंडर ‘विक्रम’ को चांद पर उतारने का प्रयास किया था, लेकिन चांद की सतह से सिर्फ 2.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर लैंडर का जमीनी स्टेशन से संपर्क टूट गया। इसके साथ ही इसरों के वैज्ञानिकों की कई वर्ष की मेहनत पर पानी फिर गया और पूरे देश में मायूसी छा गई।

देश-दुनिया के इतिहास में सात सितंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

यह भी पढ़े | Western Railway: पश्चिम रेलवे ने 12 सितंबर से 6 जोड़ी और विशेष ट्रेनें चलाने का ऐलान किया.

1812: नेपोलियन ने रूसी सेना को हराया।

1822: ब्राजील ने पुर्तगाल से अपनी स्वतंत्रता की घोषणा की।

1906: बैंक ऑफ़ इंडिया की स्थापना।

1921: मिस अमेरिका प्रतियोगिता की शुरुआत की गई।

1923 : विएना में इंटरपोल की स्थापना।

1927: फिलियो टेलर ने पूर्णतः इलेक्ट्रॉनिक टीवी बनाने में सफलता हासिल की।

1931: लंदन में गोलमेज सम्मेलन का दूसरा सत्र शुरू।

1940: दूसरे विश्‍व युद्ध के दौरान जर्मनी ने अपनी वायुसेना के जरिए ब्रिटेन के शहरों पर बमबारी शुरू की।

1963 : अशोक चक्र विजेता विमान परिचारिका नीरजा भनोट का जन्म। नीरजा ने एक अपहृत विमान के यात्रियों को बचाने के दौरान अपनी जान गंवा दी थी।

1986 : बिशप डेसमंड टूटू केपटाउन के पहले अश्वेत आर्कबिशप बने।

2008 : भारत-अमेरिका परमाणु करार के तहत एन.एस.जी. के 45 सदस्यों ने भारत को अन्तरराष्ट्रीय बिरादरी से परमाणु व्यापार की छूट दी।

2009 : भारत के पंकज आडवाणी ने विश्व पेशेवर बिलियडर्स का ख़िताब जीता।

2011 : दिल्ली उच्च न्यायालय के गेट नंबर पांच के बाहर बम विस्फोट में 17 लोगों की मौत, 76 अन्य घायल।

2019 : भारत का चंद्रयान-2 अभियान असफल, लैंडर ‘विक्रम’ का चांद पर उतरने से ठीक पहले पृथ्वी के नियंत्रण केन्द्र से संपर्क टूटा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा