देश की खबरें | गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की तिहाड़ जेल में हत्या के संबंध में सात पुलिसकर्मी निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली कारागार विभाग ने गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के संबंध में तिहाड़ जेल के सात कर्मियों को शुक्रवार को निलंबित कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, पांच मई दिल्ली कारागार विभाग ने गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया की हत्या के संबंध में तिहाड़ जेल के सात कर्मियों को शुक्रवार को निलंबित कर दिया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

ताजपुरिया को कथित तौर पर प्रतिद्वंद्वी गोगी गिरोह के चार सदस्यों- दीपक उर्फ तीतर, योगेश उर्फ टुंडा, राजेश और रियाज खान ने मंगलवार सुबह मार डाला था। आरोपियों ने उस पर “92 बार” देसी हथियारों से वार किया।

जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि उन्होंने घटना की विभागीय जांच की।

उन्होंने कहा, ‘‘रिपोर्ट शुक्रवार को मिली और नौ जेल कर्मियों की ओर से चूक पायी गयी है। उनमें से सात - तीन सहायक अधीक्षक और चार वार्डर को निलंबित कर दिया गया है। हमने तमिलनाडु विशेष पुलिस बल के अधिकारियों के साथ बैठक की थी और उन्होंने भी अपने कर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई करने पर सहमति जतायी है।’’

तमिलनाडु विशेष पुलिस जेल परिसर में सुरक्षा उपलब्ध कराती है।

सोशल मीडिया पर तिहाड़ जेल का एक ताजा सीसीटीवी वीडियो सामने आया है, जिसमें कथित तौर पर दिखाया गया है कि गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया पर सुरक्षाकर्मियों के सामने उस वक्त भी हमला किया गया था, जब वे उसे चार कैदियों द्वारा चाकू मारने के बाद ले जा रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now