देश की खबरें | पटना में एक गाड़ी को नहीं पकड़ पाने पर सात पुलिसकर्मी निलंबित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार के पटना जिले में एक चार पहिया वाहन को ‘‘नहीं पकड़ पाने’’ पर तीन महिलाओं समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

पटना, 26 मई बिहार के पटना जिले में एक चार पहिया वाहन को ‘‘नहीं पकड़ पाने’’ पर तीन महिलाओं समेत सात पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

निलंबित किए गए पुलिसकर्मियों में दीघा थाने में तैनात एक महिला उप निरीक्षक, पीरबहोर थाने में कार्यरत एक सहायक उप निरीक्षक और दो महिलाओं सहित पांच कांस्टेबल शामिल हैं।

पटना जिला पुलिस ने रविवार देर रात बयान जारी कर कहा, ‘‘ये पुलिसकर्मी वायरलेस सिस्टम पर अलर्ट बजने के बावजूद अटल पथ, दीघा, गांधी मैदान और पीरबहोर जैसे इलाकों से गुजर रहे एक चार पहिया वाहन को नहीं रोक पाए।’’

इसमें कहा गया कि आपातकालीन प्रतिक्रिया सहायता प्रणाली (ईआरएसएस) वाहनों के चार चालकों के अनुबंध समाप्त करने के आदेश जारी किए गए हैं।

बयान में कहा गया कि घटना के संबंध में दीघा, गांधी मैदान और पीरबहोर थाने के प्रभारियों से भी स्पष्टीकरण मांगा गया है।

इससे पहले दिन में, पटना में बोरिंग कैनाल रोड पर गोलीबारी की घटना को लेकर ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप में छह पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया गया था।

शनिवार शाम बोरिंग कैनाल रोड इलाके में पार्किंग के विवाद को लेकर ‘स्पोर्ट्स यूटिलिटी वाहन’ (एसयूवी) में सवार लोगों के एक समूह ने हवा में कई राउंड गोलीबारी की जिससे लोगों में दहशत फैल गई।

संयोग से, अतिरिक्त एडीजी (कानून व्यवस्था) पंकज दराद भी घटना के समय घटनास्थल के पास मौजूद थे। वह एक बैठक से लौट रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): आईपीएल इतिहास में मुंबई इंडियंस की ऐतिहासिक जीत, धमाकेदार अंदाज़ में अंक तालिका में दूसरे पायदान पर पहुंची, जानें अन्य टीमों का हाल

MI vs KKR, IPL 2026 2nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर मुंबई इंडियंस ने किया जीत के साथ आगाज, रोहित शर्मा ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs CSK, IPL 2026 3rd Match Stats And Preview: तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को हराकर जीत से शुरुआत करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू