देश की खबरें | छत्रपति संभाजीनगर में दर्जी की दुकान में आग लगने से सात लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर में बुधवार तड़के दर्जी की एक दुकान में आग लगने के कारण दो बच्चों समेत सात लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

छत्रपति संभाजीनगर (महाराष्ट्र), तीन अप्रैल महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर शहर में बुधवार तड़के दर्जी की एक दुकान में आग लगने के कारण दो बच्चों समेत सात लोगों की दम घुटने से मौत हो गई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि छावनी क्षेत्र के दाना बाजार स्थित दुकान में तड़के करीब चार बजे आग लग गई।

उन्होंने बताया कि दर्जी की दुकान अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के साथ एक इमारत के भूतल पर स्थित थी जबकि ऊपरी मंजिल पर लोग रहते थे।

पुलिस आयुक्त मनोज लोहिया ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘दुकान में तड़के करीब चार बजे अचानक आग लग गई। पुलिस को घटना की जानकारी सुबह सवा चार बजे मिली। आग लगने के बाद उसका धुआं पहली मंजिल में पहुंच गया, जहां दुकान के ऊपर एक परिवार रहता था। दम घुटने से सात लोगों की मौत हो गई।’’

उन्होंने बताया कि मृतकों में तीन महिलाएं, दो पुरुष और दो बच्चे शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि आग लगने का सही कारण जांच के बाद पता चल सकेगा।

सिम्मी नोमान

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Winner Prediction: टूर्नामेंट के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

RSAW vs INDW, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Rahul Gandhi Citizenship Case: राहुल गांधी नागरिकता विवाद मामला, इलाहाबाद HC कल सुनेगा कांग्रेस नेता का पक्ष, FIR के आदेश पर फिलहाल रोक

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड