देश की खबरें | बिहार में कोविड-19 से सात मरीजों की मौत, 734 नए मामले सामने आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिहार में गत 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित सात और मरीजों की मौत हो गई जिन्हें मिलाकर राज्य में अबतक महामारी में 1,201 लोगों की जान जा चुकी है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

पटना, 18 नवंबर बिहार में गत 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित सात और मरीजों की मौत हो गई जिन्हें मिलाकर राज्य में अबतक महामारी में 1,201 लोगों की जान जा चुकी है।

वहीं, इस अवधि में कोरोना वायरस से संक्रमण के 734 नए मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में अबतक कोविड-19 की चपेट में आए कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 2,28,680 हो गयी है।

यह भी पढ़े | Himachal Pradesh: कोरोना संकट के चलते शादियों और अन्य आयोजनों में शामिल नहीं हो सकेंगे 100 से अधिक लोग.

स्वास्थ्य विभाग से प्राप्त जानकारी के मुताबिक बिहार में पिछले 24 घंटे के दौरान कोरोना वायरस के संक्रमण से पटना में तीन तथा जहानाबाद, मुंगेर, सुपौल एवं वैशाली जिले में एक-एक मरीज की मौत हुई है जिन्हें मिलाकर राज्य में बुधवार तक इस महमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 1201 हो गयी।

बिहार में मंगलवार अपराह्न चार बजे से बुधवार अपराह्न चार बजे तक कोरोना वायरस से संक्रमण के 734 नए मामले प्रकाश में आने के साथ प्रदेश में अबतक इस बीमारी के शिकार लोगों की संख्या बढ़कर 2,28,680 हो गयी।

यह भी पढ़े | चंडीगढ़ वासियों को प्रशासन की सलाह- दिल्ली-NCR जाने से बचें, लौटने पर बरतें ऐहतियात : 18 नवंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बिहार में पिछले 24 घंटे के भीतर 1,28,929 नमूनों की जांच की गयी। प्रदेश में अबतक 1,32,32,081 नमूनों की जांच की गयी है।

बिहार में गत 24 घंटे में कोविड-19 के 601 मरीज ठीक हुए। अबतक राज्य में कुल 2,21,811 मरीज ठीक हो चुके हैं।

बिहार में इस समय 5,667 मरीज उपचाराधीन हैं और संक्रमण मुक्त होने की दर 97.00 प्रतिशत है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड