खेल की खबरें | पाकिस्तान के सात और क्रिकेटर कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव, इंग्लैंड दौरे को खतरा नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. इंग्लैंड दौरे पर जाने वाले पाकिस्तान के 29 में से 10 खिलाड़ी कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाये गए हैं लेकिन दोनों देशों के बोर्ड ने मंगलवार को कहा कि दौरे को इससे कोई खतरा नहीं है ।

कराची, 23 जून इंग्लैंड दौरे पर जाने वाले पाकिस्तान के 29 में से 10 खिलाड़ी कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाये गए हैं लेकिन दोनों देशों के बोर्ड ने मंगलवार को कहा कि दौरे को इससे कोई खतरा नहीं है ।

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोमवार की रात को तीन खिलाड़ियों के पॉजिटिव पाये जाने का ऐलान किया था । वहीं मंगलवार को जारी अपडेट के अनुसार सात और खिलाड़ी पॉजिटिव पाए गए जिनमें मोहम्मद हफीज और वहाब रियाज जैसे सीनियर शामिल हैं ।

यह भी पढ़े | इंग्लैंड दौरे से पहले पाकिस्तान को बड़ा झटका, क्रिकेटर मोहम्मद हफीज, वहाब रियाज समेत 7 और खिलाड़ी पाए गए कोरोना पॉजिटिव.

बाकी पांच खिलाड़ी काशिफ भट्टी, मोहम्मद हसनेन, फखर जमां, मोहम्मद रिजवान और इमरान खान हैं। सोमवार को शादाब खान, हैदर अली और हारिस राऊफ पॉजिटिव पाए गए थे। पाकिस्तानी टीम को तीन टेस्ट और तीन टी20 मैचों की श्रृंखला के लिये 28 जून को ब्रिटेन रवाना होना है ।

पीसीबी ने एक बयान में कहा ,‘‘ बोर्ड की मेडिकल पैनल इन खिलाड़ियों और मालिशिये के संपर्क में है जिन्हें अपने अपने घरों में पृथकवास में रहने को कहा गया है ।’’

यह भी पढ़े | आज ही के दिन धोनी बनें थे आईसीसी की तीनों ट्रॉफी जीतने वाले पहले कप्तान, इंग्लैंड को दी थी जबरदस्त पटखनी.

पीसीबी के सीईओ वसीम खान ने मीडिया कांफ्रेंस में कहा, ‘‘यह अच्छी स्थिति नहीं है और ये 10 फिट और युवा खिलाड़ी हैं... अगर ये इन खिलाड़ियों को हो सकता है तो किसी को भी हो सकता है।’’

वसीम ने कहा कि सहयोगी स्टाफ के सदस्य मालिशिया मलंग अली भी कोरोना वायरस के लिए पॉजिटिव पाया गया है।

वसीम ने बताया कि खिलाड़ी और अधिकारी अब लाहौर में एकत्रित होंगे और परीक्षण का एक और दौर 25 जून को होगा। इसके अगले दिन संशोधित टीम घोषित की जाएगी।

वसीम ने कहा, ‘‘यह चिंता की बात है लेकिन हमें इस समय डरना नहीं चाहिए क्योंकि अभी हमारे पास समय है। यह दौरा होगा और टीम 28 जून को रवाना होगी ।’’

उन्होंने कहा ,‘‘ अच्छी बात यह है कि टेस्ट टीम में मोहम्मद रिजवान को छोड़कर सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है। इसके मायने हैं कि वे इंग्लैंड पहुंचकर टेस्ट के बाद तुरंत अभ्यास शुरू कर सकते हैं ।’’

उधर इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के क्रिकेट निदेशक एशले जाइल्स ने सोमवार को तीन पाकिस्तानी क्रिकेटरों के पॉजिटिव पाये जाने की खबर पर प्रतिक्रिया देते हुए मंगलवार को कहा कि यह चिंता की बात है लेकिन दौरे को लेकर कोई संदेह नहीं है ।

जाइल्स ने एक वीडियो कॉल पर कहा ,‘‘अभी टेस्ट श्रृंखला शुरू होने में काफी समय है तो चिंता की कोई बात नहीं है । हम बाकी नतीजों का इंतजार कर रहे हैं ।यदि और खिलाड़ी भी पॉजिटिव आते हैं तो भी पाकिस्तानी टीम खेलने आयेगी । ’’

पाकिस्तान में कोरोना वायरस महामारी तेजी से फैल रही है । मंगलवार को 105 लोगों ने दम तोड़ दिया और अब देश में कुल 1,85,034 मामले हो गए हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\