देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से सात और मौत, 235 नये मामले

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से मंगलवार को सात और लोगों की मौत हो गयी। इससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 308 हो गई है। साथ ही 235 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 13,216 हो गयी। इनमें से 2946 मरीजों का इलाज चल रहा है।

जियो

जयपुर, 16 जून राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण से मंगलवार को सात और लोगों की मौत हो गयी। इससे राज्य में संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 308 हो गई है। साथ ही 235 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 13,216 हो गयी। इनमें से 2946 मरीजों का इलाज चल रहा है।

अतिरिक्त मुख्य सचिव रोहित कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को नागौर, सिरोही, अलवर, भरतपुर, धौलपुर, जयपुर व जोधपुर में एक एक संक्रमित मरीज की मौत हो गई। इससे राज्य में मृतकों की कुल संख्या 308 हो गई है।

यह भी पढ़े | कोविड-19 के हरियाणा में 550 कोरोना के मरीज पाए गए: 16 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि केवल जयपुर में कोरोना वायरस संक्रमण से मरने वालों की संख्या बढ़कर 138 हो गयी है जबकि जोधपुर में 28, कोटा में 18, भरतपुर में 19, अजमेर में 12 व नागौर में दस संक्रमितों की मौत हो चुकी है। अन्य राज्यों के 21 रोगियों की भी यहां मौत हुई है।

मंगलवार रात तक राज्य में संक्रमण के 235 नये मामले सामने आये। इनमें भरतपुर में 69, जयपुर में 41, उदयपुर में 20, जोधपुर में 18, अलवर में 13, सीकर में 11, पाली में 10, झुंझुनू में दस, दौसा में सात, बीकानेर में छह नये मामले शामिल हैं।

यह भी पढ़े | बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार को बड़ा झटका, पूर्व मंत्री जावेद इकबाल अंसारी समेत 3 लोग आरजेडी में शामिल.

राजस्थान में कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों में दो इतालवी नागरिकों के साथ साथ 61 वे लोग भी हैं जिन्हें ईरान से लाकर जोधपुर व जैसलमेर में सेना के आरोग्य केंद्रों में ठहराया गया था।

राज्यभर में कोरोना वायरस संक्रमण के कारण कई थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा हुआ है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट