राजस्थान में COVID-19 संक्रमित 7 और मरीजों की मौत, एक दिन में 785 नए केस मिले

राजस्थान में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 785 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 3,04,517 हो गई है. इसके अलावा संक्रमण से सात और लोगों की मौत के बाद राज्य में इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 2,664 हो गई है.

प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में शनिवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 785 नए मामले सामने आए जिससे राज्य में अब तक संक्रमित हुए लोगों की कुल संख्या 3,04,517 हो गई है. इसके अलावा संक्रमण से सात और लोगों की मौत के बाद राज्य में इस महामारी से जान गंवाने वालों की संख्या 2,664 हो गई है. राजस्थान में रात के तापमान में गिरावट

अधिकारियों ने बताया कि बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण से सात और लोगों की मौत हुई है जिससे राज्य में इस बीमारी से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2,664 हो गई है. राज्य में अब तक जयपुर में 496, जोधपुर में 284, अजमेर में 218, बीकानेर में 165, कोटा में 164, भरतपुर में 118, उदयपुर में 109, पाली में 109 और सीकर में 95 लोगों की मौत इस बीमारी से हुई है.

उन्होंने बताया कि शनिवार को राज्य में 990 लोग कोरोना वायरस संक्रमण से ठीक हुए और अब तक ठीक हुए लोगों की कुल संख्या 2,90,365 हो गई है. अधिकारियों ने कहा कि राज्य में शनिवार को संक्रमण के 785 नए मामले सामने आने से महामारी की चपेट में आए लोगों की कुल संख्या 3,04,517 हो गई है. नए मामलों में जयपुर में 139, कोटा में 78, जोधपुर में 85 और भीलवाड़ा में 57 मामले सामने आए हैं. उन्होंने कहा कि राज्य में इस समय 11,488 रोगी उपचाराधीन हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 36वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी राजस्थान रॉयल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Rajasthan Road Tragedy: राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: डंपर से टकराने के बाद SUV में लगी आग, 3 लोग जिंदा जले, 5 की हालत गंभीर; VIDEO

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 40 रनों से रौंदा, जोफ्रा आर्चर ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड