देश की खबरें | गुजरात में ओमीक्रोन के सात और मामले सामने आए, मुख्यमंत्री ने की समीक्षा बैठक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बृहस्पतिवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें राज्य में कोरोना वायरस, टीकाकरण कार्यक्रम और ओमीक्रोन के मामलों के उभरने से संबंधित वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। राज्य में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के सात नए मामले सामने आए हैं।

अहमदाबाद, 23 दिसंबर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने बृहस्पतिवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें राज्य में कोरोना वायरस, टीकाकरण कार्यक्रम और ओमीक्रोन के मामलों के उभरने से संबंधित वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। राज्य में कोरोना वायरस के ओमीक्रोन स्वरूप के सात नए मामले सामने आए हैं।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है कि बैठक में गुजरात के स्वास्थ्य मंत्री ऋषिकेश पटेल, मुख्य सचिव पंकज कुमार और अतिरिक्त मुख्य सचिव, गृह, राज कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।

बैठक के दौरान, मुख्यमंत्री को बताया गया कि कोरोना संक्रमितों का पता लगाने के लिए हर दिन लगभग 70,000 जांच की जा रही हैं।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि उन्हें यह भी बताया गया कि गुजरात की लगभग 85 प्रतिशत आबादी को अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की दोनों खुराक दी जा चुकी है। लगभग 95 प्रतिशत वयस्कों को पहली खुराक दी गई है।

इस बीच, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि राज्य में दिनभर में सात और लोग ओमीक्रोन से संक्रमित पाए गए हैं। सभी वडोदरा सिटी के निवासी हैं। नए मामले सामने आने के बाद राज्य में ओमीक्रोन के मामलों की कुल संख्या बृहस्पतिवार को 30 हो गई। इनमें से पांच लोग संक्रमण से उबर चुके हैं।

भाषो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Score Update: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

कल का मौसम 16 मई: उत्तर भारत में भीषण लू का अलर्ट; अंडमान पहुंचा मानसून, जानें अपने शहर का हाल

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट