देश की खबरें | राजस्थान में सात निर्दलीय उम्मीदवार मतगणना में आगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में विधानसभा चुनाव की मतगणना में कुल सात निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं जिनमें चार भाजपा के बागी भी शामिल हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार शिव विधानसभा क्षेत्र में रवींद्र सिंह भाटी 18466 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार फतेह खान दूसरे, कांग्रेस के अमीन खान तीसरे नंबर पर हैं।

जयपुर, तीन दिसंबर राजस्थान में विधानसभा चुनाव की मतगणना में कुल सात निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं जिनमें चार भाजपा के बागी भी शामिल हैं। निर्वाचन आयोग की वेबसाइट के अनुसार शिव विधानसभा क्षेत्र में रवींद्र सिंह भाटी 18466 वोटों से आगे चल रहे हैं, जबकि निर्दलीय उम्मीदवार फतेह खान दूसरे, कांग्रेस के अमीन खान तीसरे नंबर पर हैं।

भाजपा के स्वरूप सिंह खारा 34 में से 26 राउंड की गिनती के बाद चौथे नंबर पर हैं।

इसी तरह डीडवाना सीट पर पूर्व मंत्री यूनुस खान 9108 वोटों से आगे चल रहे हैं। कांग्रेस प्रत्याशी चेतन सिंह चौधरी दूसरे और भाजपा के जीतेंद्र सिंह तीसरे स्थान पर चल रहे हैं। पूर्व मंत्री यूनुस खान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के करीबी हैं।

चित्तौड़गढ़ में चंद्रभान आक्या 6711 वोटों से आगे है वहीं कांग्रेस प्रत्याशी सुरेंद्र सिंह दूसरे स्थान पर और भाजपा प्रत्याशी नरपत सिंह राजवी तीसरे स्थान पर हैं। आक्या चित्तौड़गढ़ से मौजूदा भाजपा विधायक हैं।

भाजपा ने पूर्व उपराष्ट्रपति स्वर्गीय भैरों सिंह शेखावत के दामाद नरपत सिंह राजवी को जयपुर की विद्याधर नगर सीट से चित्तौड़गढ़ स्थानांतरित कर दिया था, जिसके कारण आक्या को टिकट नहीं दिया गया।

राजवी का निर्वाचन क्षेत्र बदल दिया गया क्योंकि राजसमंद सांसद दीया कुमारी को विद्याधर नगर से मैदान में उतारा गया।

बयाना सीट पर भाजपा की एक अन्य बागी डा रितु बनावत भी 33,305 वोटों के अंतर से आगे चल रही हैं। कांग्रेस प्रत्याशी अमर सिंह दूसरे नंबर पर और भाजपा के बच्चू सिंह तीसरे नंबर पर चल रहे हैं।

मतगणना में कुल सात निर्दलीय उम्मीदवार आगे चल रहे हैं। चुनाव आयोग ने 14 सीटों पर परिणाम घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने 11 और कांग्रेस ने दो और भारत आदिवासी पार्टी ने एक सीट जीती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\